बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) जल्द ही 'टाइगर 3' और 'कभी ईद कभी दीवाली' जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं. सलमान खान के फैंस भी पीछे काफी लंबे समय से उनकी फिल्म के आने का इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द पूरा होने वाला है. इसके अलावा सलमान खान के फैंस उनकी शादी होने का भी इंतजार कर रहे हैं, जो पता नहीं कब पूरा होगा. सलमान 56 साल के हो चुके हैं, लेकिन अभी भी सिंगल ही हैं.