अपने जमाने के सुपरस्टार गोविंदा (Govinda) ने अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है. गोविंदा ने हीरो से लेकर विलेन तक के सभी किरदारों को निभाया है, लेकिन फैंस उनके रोमांटिक और कॉमेडी भरे अंदाज को काफी पसंद करते हैं. गोविंदा इंडस्ट्री के पहले ऐसे एक्टर हैं, जिनकी जोड़ी एक्ट्रेसेस के साथ-साथ इंडस्ट्री के स्टार्स के साथ भी पसंद की जाती है. जैसे कादर खान, जॉनी लिवल और शक्ति कपूर, जिनके साथ उन्होंने ज्यादा फिल्मों में काम किया है.