ये बात काफी कम लोग जानते हैं कि शरमन जोशी को फिल्म ‘फरारी की सवारी’ के लिए 40 ऑडिशन देने पड़े थे. इस फिल्म के निर्माता विधु विनोद चोपड़ा थे, जिनके साथ शरमन ने ‘थ्री इडियट्स’ में काम किया था, लेकिन फिर भी इस फिल्म में काम करने के लिए उनको ऑडिशन्स का सामना करना पड़ा, तब जाकर इस फिल्म में उनको लीड रोल मिल पाया था, लेकिन उनकी ये फिल्म भी कुछ खास चल नहीं पाईं.