आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने इसी महीने की 14 तारीख को शादी की, जिसके बाद से दोनों लाइमलाइट में बने हुए हैं. दोनों से जुड़ी खबरें भी लोगों के बीच वायरल होती रहती है. हाल में रणबीर कपूर मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें वो अपनी क्यूट स्माइल के साथ काला चश्म लगाए पोज देती हुई नजर आ रही हैं. फोटो को काफी पसंद किया जा रहा है.