
biggest clashes
साल 2019 के तीन महीने पूरे होने जा रहे हैं, फिल्म निर्माताओं ने 2020 के लिए बड़ी फिल्मों की घोषणा कर दी है। अगले साल बॉलीवुड के लिए सबसे रोमांचक दौर होगा और बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश होगा। आने वाले साल में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान, अक्षय कुमार और रणबीर कपूर के बीच कड़ी टक्कर होने वाली है। सोशल मीडिया पर अभी से इन फिल्मों को लेकर जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। तो चलिए आपको बताते है अगले साल बॉक्स ऑफिस पर महाबजट की कौन-कौनसी फिल्मों में टक्कर होने जा रही है।
सूर्यवंशी - इंशाअल्लाह
ब्लॉकबस्टर निर्देशक रोहित शेट्टी 'सिंघम' और 'सिम्बा' के बाद अब अक्षय कुमार फिल्म 'सूर्यवंशी' लेकर आएंगे। सलमान खान ने अगले साल ईद पर खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय से टकराने की तैयारी कर ली है। सलमान खान 2020 में संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म 'इंशाअल्लाह' में नजर आने वाले है। ऐसे में तय है कि अगले साल ईद पर बॉलीवुड के लिए रिलीज पर महाक्लैश होगा।
शमशेरा - आरआरआर
बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो रणबीर कपूर की बड़ी फिल्म 'शमशेरा' अगले साल रिलीज होने जा रही है। इस मूवी में वह संजय दत्त के साथ आमना-सामना करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म में रणबीर के साथ वाणी कपूर भी नजर आएंगी। यह फिल्म 30, जुलाई 2020 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दिलचस्प एंगल ये है कि रणबीर की 'शमशेरा' के साथ अभिनेत्री आलिया भट्ट की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'आरआरआर', जिसे बाहुबली के निर्देशक एसएस राजामौली ने बनाया है। इस फिल्म में आलिया के साथ राम चरण तेजा और जूनियर एनटीआर और अजय देवगन भी नजर आएंगे।
क्रिश 4 - अजय देवगन और रणबीर कपूर की फिल्म
अगले साल ईद के बाद क्रिसमस पर बॉलीवुड मूवी में टक्कर देखने को मिलेगी। ऋतिक रोशन की 'क्रिश 4' के साथ अजय देवगन और रणबीर कपूर की अनटाइटल 'रॉम—कॉम' फिल्म रिलीज होगी। अजय और रणबीर की फिल्म का निर्देशक लव रंजन करेंगे।
Updated on:
25 Mar 2019, 7:33 PM IST
Published on:
25 Mar 2019, 7:28 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.