
sridevi
बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री श्रीदेवी का शनिवार रात निधन हो गया। उनके निधन का कारण हार्ट अटैक से होना बताया जा रहा है। लेकिन परिजनों का कहना है कि उनको हार्ट से संबंधित कोई बीमारी नहीं थी। जिस समय श्रीदेवी की मौत हुई, उस समय वह होटल के कमरे में अकेली थी। श्रीदेवी के पति बोनी कपूर के भाई संजय कपूर ने भी मीडिया को बताया कि श्रीदेवी को हार्ट से संबंधित कोई बीमारी नहीं थी। वहीं पूरा परिवार उनके असमय निधन से स्तब्ध है।
रखती थी फिटनेस का पूरा ध्यान:
श्रीदेवी अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखती थी। वह नियमित रूप से व्यायाम करती थी। इतना ही नहीं वहीं कार्डियो व्यायाम भी करती थी। ऐसे में हार्ट अटैक से उनका निधन होना उनके फैंस के गले नहीं उतर रहा। श्रीदेवी 54 साल की हो गई थी लेकिन इस उम्र में भी वह बिल्कुल फिट रहती थी।
कराई थी 29 कॉस्मेटिक सर्जरी:
अब ऐसी खबरेें आ रही हैं कि श्रीदेवी की मौत कॉस्मेटिक सर्जरी के बिगड़ने से हुई है। बता दें कि श्रीदेवी ने कई कॉस्मेटिक सर्जरी कराई थीं। वह अब तक ऐसी 29 सर्जरी करा चुकी थीं। इनमें से एक सर्जरी में गड़बड़ी हो गई थी और वह कई दवाइयां खा रही थीं। साउथ कैलिफॉर्निया के उनके डॉक्टर ने उन्हें कई डायट पिल्स लेने की सलाह दी थी और वह उनका सेवन कर रही थीं।
हाल ही में लिप सर्जरी को लेकर आई थी सुर्खियों में:
गौरतलब है कि श्रीदेवी हाल ही में लिप सर्जरी को लेकर सुर्खियों में आई थी। श्रीदेवी की एक तस्वीर पिछले दिनों काफी वायरल हुई थी। इन तस्वीरों में श्रीदेवी के होंठ सूजे हुए नजर आ रहे थे। इसके बाद मीडिया में इस तरह की खबरें आईं थी कि श्रीदेवी ने लिप सर्जरी करवाई है। हालांकि इस बारे में श्रीदेवी की तरह से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। साथ ही वह कई ऐंटी एजिंग दवाईयां ले रही थीं। इनसे खून गाढ़ा होने की शिकायत होती है। सूत्रों के अनुसार श्रीदेवी की मौत की वजह यह भी हो सकती है। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह सामने आएगी।
Updated on:
26 Feb 2018 02:07 pm
Published on:
26 Feb 2018 01:06 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
