22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पवनहंस धाम में श्रीदेवी के अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पवनहंस धाम की साफ सफाई का काम चल रहा है। साथ ही वहां फॉगिंग भी की जा रही है।

2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

Feb 26, 2018

Sridevi Funeral

Sridevi Funeral

श्रीदेवी का पार्थिव शरीर दुबई से आज मुंबई लाया जाएगा। वहीं मुंबई के विले पार्ले स्थित पवनहंस क्रीमैटोरियम में उनके अंतिम संस्कार की तैयरियां शुरू हो गई हैं। पवनहंस धाम की साफ सफाई का काम चल रहा है। बता दें कि इसी जगह श्रीदेवी के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। साथ ही वहां फॉगिंग भी की जा रही है। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। गौरतलब है कि दुबई में शनिवार रात करीब 12 बजे श्रीदेवी का हार्ट अटैक से निधन हो गया। श्रीदेवी के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। श्रीदेवी दुबई में अपने परिवार सहित अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने गई थी।

आज मुंबई आएगा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर:
बता दें कि पहले खबरें आ रही थी कि श्रीदेवी का पार्थिव शरीर रविवार देर शाम 8 बजे तक मुंबई पहुंच जाएगा। साथ ही खबरें थी कि सोमवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा लेकिन अभी तक उनका पार्थिव शरीर मुंबई नहीं पहुंचा है। बताया जा रहा है कि कानूनी प्रक्रिया और मेडिकल रिपोर्ट में देरी के चलते उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने में देरी हो रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आज शाम तक उनका पार्थिव शरीर मुंबई लाया जाएगा।

पोस्टमार्टम और काग़ज़ी कार्रवाई से हुई देरी
बताया जा रहा है कि कागजी कार्रवाई और पोस्टमार्टम में देरी के चलते देवी का पार्थिव शरीर रविवार को मुंबई नहीं आ सका। बता ताि दें कि दुबई में जब किसी विदेशी नागरिक का आकस्मिक निधन हो जाता है तो इसकी जांच की जाती है, ताकि मौत का सही कारण पता लगाया जा सके। पुलिस की काग़ज़ी कार्रवाई में भी समय खर्च होता है। इन सब कार्रवाई के बाद ही पार्थिव शरीर को ले जाने की अनुमति होती है।

श्रीदेवी के घर के बाहर जमा हुई प्रशंसकों की भीड़:
श्रीदेवी के निधन की खबर सुनते ही उनके लोखंडवाला स्थित आवास पर फैंस की भीड़ जुटनी शुरू हो गयी। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन पाने की लालसा में रविवार को दिनभर फ़ैंस की भीड़ उनके आवास के आस-पास जुटी रही। बॉलीवुड हस्तियां भी अनिल कपूर के घर शोक व्यक्त करने के लिए पहुंचने लगे। अनिल कपूर के आवास पर देर रात तक दोस्तों और शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। डेविड धवन, शिल्पा शेट्टी, करण जौहर , रेखा समेत तमाम सेलेब्रिटीज़ अपनी संवेदनाएं देने पहुंचे।