
नई दिल्ली। बॉलीवुड में कपूर फैमिली सबसे ज्यादा चर्चे में बनी रहती है क्योकि यह फैमिली हर छोटे बड़े त्यौहार को एक साथ मिलकर मनाती है । इस खानदान में त्योहार की अलग ही रौनक देखने को मिलती है । हर साल की तरह स बार भी कपूर खानदान की बहू बेटियां साथ मिलकर करवाचौथ मनाने जा रही है लेकिन इनके बीच का एक चांद अब गायब हो चुका है जिसे हर परिवार के लोग काफी याद कर रहे है। हम यहां बात कर रहे है श्रीदेवी की । अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर ने सोशल मीडिया पर करवाचौथ स्पेशल का एक फोटो शेयर की है ।
इस फोटो में कपूर फैमिली की बहू-बेटियों के साथ उनकी दोस्त भी नजर आ रही हैं। बस इस तस्वीर से अगर कोई गायब है तो वो हैं श्रीदेवी । पिछले साल करवाचौथ की फोटो में श्रीदेवी भी शामिल थीं । इस बार सभी ने उनको मिस किया । फोटो शेयर करते हुए सुनीता कपूर ने लिखा, 'हम तुम्हें बहुत याद कर रहे हैं श्री
इस फोटो में सुनीता कपूर के अलावा रीमा कपूर, रवीना टंडन, नीलम कोठारी, लाली धवन और महीप कपूर नजर आ रही हैं । संजय कपूर की पत्नी महीप ने भी श्रीदेवी को याद किया । इन तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भावुक कमेंट किए ।
पिछले साल करवाचौथ की तस्वीरेो में श्रीदेवी रेड कलर की साड़ी पहने बहुत खूबसूरत लग रही हैं । बता दें कि इसी साल फरवरी में श्रीदेवी का दुबई के एक पांच सितारा होटल में बाथटब में डूबने से निधन हो गया था। श्रीदेवी के निधन के बाद उन्हें फिल्म 'मॉम' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था ।
कपूर फैमिली के अलावा सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा और नेहा धूपिया ने अपना पहला करवाचौथ मनाया । अनुष्का शर्मा और करीना कपूर की करवाचौथ स्पेशल तस्वीरें वायरल हो रही हैं । करीना लाइम ग्रीन कलर के सूट में बेहद खूबसूरत लगीं । वहीं अनुष्का येलो कलर की साड़ी में दिखीं ।
Updated on:
17 Oct 2019 04:36 pm
Published on:
17 Oct 2019 04:36 pm
