25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बोनी को श्रीदेवी से इसलिए अचानक रचानी पड़ी थी शादी

80-90 दशक की पॉपुलर बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी का 54 साल की उम्र में हार्ट अटैक के कारण दुबई में शनिवार देर रात निधन हो गया है....

2 min read
Google source verification

image

Bhup Singh

Feb 25, 2018

sridevi

sridevi

80-90 दशक की पॉपुलर बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं रही। उनका 54 साल की उम्र में हार्ट अटैक के कारण दुबई में शनिवार देर रात निधन हो गया है। लेकिन अगर श्रीदेवी के पास्ट पर नजर डाले तो वह अपनी फिल्मों से कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में रहती थीं।

इसलिए बोनी अचानक रचाई थी शादी
एक वक्त था जब हर कोई श्रीदेवी का दीवाना हुआ करता था। बोनी भी श्रीदेवी को दिलोजान से चाहते थे, लेकिन श्रीदेवी उनसे प्यार नहीं करती थीं। लेकिन बोनी ने हार नहीं मानी और आखिरकार श्रीदेवी को अपना बनाया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बोनी कपूर और श्रीदेवी की शादी अचानक क्यों हुई थी। नहीं ना! तो आइए जानते हैं वो बड़ी सीक्रेट...

शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थी श्रीदेवी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीदेवी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। इस बात का किसी को पता नहीं चले इसलिए उन्होंने अचानक से 1996 में शादी रचाई थी। श्रीदेवी के दो बेटियां हैं जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर।

कहां होगा अंतिम संस्कार ?
श्रीदेवी का अंतिम संस्कार मुंबई में होगा। उनके पार्थिव शरीर को दुबई से लाया जा रहा है।

दुबई नहीं जा पाई थी बड़ी बेटी
बोनी के परिवार के लोग शादी के बाद दुबई से लौट आए थे। लेकिन बोनी, श्रीदेवी और खुशी वहीं रुक गए थे। बड़ी बेटी जाह्नवी अपनी एक फिल्म की शूटिंग के चलते दुबई नहीं जा पाई थीं।

'जूली' से किया था डेब्यू
-13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में जन्मीं श्रीदेवी ने 1975 में आई फिल्म 'जूली' से डेब्यू किया था। इसमें वे चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नजर आई थीं। 1983 में आई फिल्म 'हिम्मतवाला' ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नही देखा।
-बता दें कि श्रीदेवी ने आखिरी बार 'मॉम' फिल्म में काम किया, जो 7 जुलाई 2017 में हुई थीं। इसके पहले वे 2012 में आई फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' में नजर आई थीं।