1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिव्या भारती की मौत का श्रीदेवी से क्या था कनेक्शन,शूट के दौरान होती थीं अजीबो-गरीब हरकतें

25 फरवरी 1974 को दिव्या भारती का जन्म हुआ था 24 फरवरी के दिन श्रीदेवी की मौत हुई थी

2 min read
Google source verification
divya.jpg

नई दिल्ली। बॉलीवुड की दिव्या भारती (Divya Bharti) का नाम उन एक्ट्रेस में गिना जाता है जिसने इस इंडस्ट्री में पैर ऱखते ही धूम मचा दी थी। उनकी हर एक फिल्म हिट होती थी। कहा जाता था कि दिव्या भारती (Divya Bharti) और उसी समय की चमकती अदाकारा श्रीदेवी एक दूसरे की हमशक्ल थी। लेकिन ये दोनों हमश्क्ल की मौत भी रहस्मयी रह गई। अचम्भे की बात तो यह है कि इन्हीं में से एक की आज पुणयतिथि है तो दूसरे का कल जन्मदिन है ।

दिव्या भारती ने लाइमलाइट की इस दुनिया में साल 1992 में आई फिल्म 'विश्वात्मा' से कदम रखा था। बॉलीवुड में आते ही उनके लिए लोग यही कहने लगे थे कि दिव्या भारती ही श्रीदेवी की जगह लेंगी। आज के दिन दिव्या भारती का जनम हुआ था। 25 फरवरी 1974 को जन्मीं दिव्या भारती का एक ऐसा ही किस्सा बताते हैं जो श्रीदेवी से भी जुड़ा था।

दरअसल, साल 1994 में आई फिल्म 'लाडला' में पहले दिव्या भारती लीड रोल में थी। जिसकी शूटिंग भी काफी हद तक पूरी हो गई थी ळेकिन फिल्म के पूरी होने से पहले ही उऩकी मौत हो गई। और यह फिल्म आधे में ही लटक कर रह गई। इसके बाद फिल्म के मेकर्स ने दिव्या भारती के जाने के बाद श्रीदेवी को लेने के बारे में सोचा और उनसे मिलने पहुचें। श्रीदेवी ने इस फिल्म 'लाडला को साइन कर लिया।

लेकिन जब 6 महिने के बाद इस फिल्म की शूटिंग की जाने लगी तो अक्सर श्रीदेवी के साथ हादसे होने लगे। सेट पर अजीबो-गरीब घटनाएं होने लगी थीं। एक सीन में श्रीदेवी को शक्ति कपूर और रवीना टंडन से कुछ बोलना था लेकिन श्रीदेवी बार-बार उसी जगह अटक जाती थीं जहां दिव्या भारती अटकती थीं। इस तरह की हरकत देखरवीना टंडन और शक्ति कपूर दोनों ही इस बात से डर गए थे। कहानी का अंत दोनों का मौत के बाद ही खत्म हो गया। और दोनों की मौत भी रहस्य बनकर रह गई। दिव्या भारती की मौत केवल 19 साल की उम्र में ही हो गई।