
Why SRK is trending on Social Media against Salman Khan?
Sirf Shah Rukh Khan Ka hai Raaj: 'सिर्फ शाहरुख का है राज' सलमान की 'किसी का भाई किसी की जान' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बाद आखिर क्यों ट्रेंड कर रहा है शाहरुख खान का नाम। सलमान खान और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' ईद के दिन 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज के बाद फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया है। जिससे नाराज यूजर्य अब जमकर सल्लू मियां को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहें हैं और किंग खान को बॉलीवुड का बादशाह बता रहें हैं। लगता है कि भाईजान की फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वाकई में बुरा आने से लोगों पर काफी असर पड़ा है। सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आने के बाद शाहरुख खान ट्विटर पर जोरो सो ट्रैंड कर रहे हैं। तो वहीं फैंस मीम्स शेयर करते दिख रहे हैं।
दरअसल, ट्विटर पर 'सिर्फ शाहरुख खान का है राज' (Sirf Shah Rukh Khan Ka hai Raaj) ट्रैंड कर रहा है, जिसके चलते फैंस का रिएक्शन तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं लोग 'शाहरुख खान' (Shah Rukh Khan) की 'पठान' (Pathaan) और सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (kisi ka bhai kisi ki jaan) के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को आपस में कंपेयर करते नजर आ रहे हैं।
ईद के मौके पर कुछ थियेटर में पठान दोबारा रिलीज की गई थी, जिसके चलते फैंस सोशल मीडिया पर मीम्स शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा फैंस सलमान खान स्टारर किसी का भाई किसी की जान के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का जिक्र करते हुए नजर आ रहे हैं।
एक यूजर ने दोनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शेयर करते हुए लिखा, (Pathan collection) पठान-57 करोड़, किसी का भाई किसी की जान-12 करोड़. 'सिर्फ शाहरुख खान का है राज'। इसके अलावा फैंस ने शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जवान' (Jawan) की भी चर्चा शुरु कर दी है और अपनी बेसब्री जाहिर की है। तो वहीं सलमान की फिल्म 'किसी का भाई किसी....' (KKBKKJ) को बुरी तरह से ट्रोल कर रहें हैं। क्योंकि सलमान की फिल्म लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। जिससे फैंस बेहद निराश हो गए हैं। इसलिए वह सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहें हैं और साथ ही मीम्स भी शेयर कर रहें हैं।
यह भी पढ़ें: Tiger 3 Leaked: टाइगर 3 के सेट पर स्मोकिंग करते दिखे सलमान खान, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी
यह भी पढ़ें: इंतजार हुआ खत्म इस दिन रिलीज होगी अजय देवगन दीपिका पादुकोण स्टारर सिंघम अगेन
एसआरके (SRK) की पठान बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। और इसके साथ ही कई नए इतिहास भी बना चुकी है। जहां फिल्म ने 1050 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है तो वहीं ओटीटी पर भी फिल्म का जलवा अभी भी कायम है। वहीं चार साल बाद ईद के मौके पर भाईजान (Bhaijaan) की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (kisi ka bhai kisi ki jaan box office collection) रिलीज हुई है, जिसे फैंस का प्यार तो मिल रहा है, लेकिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की शुरुआत कुछ खास नहीं दिखाई दे रही है। तो वहीं सलमान ने कुछ ही मिनटों पहले सोशल मीडिया के जरिए अपने सभी फैंस को स्पोर्ट के लिए थैंक्स कहा है।
यह भी पढ़ें: दूसरे दिन 'KKBKKJ' ने डबल कमाई कर की बोलती बंद, सलमान की फिल्म वीकेंड कर सकती है कमाल
अब सलमान के फैंस को पूरी उम्मीद है कि उनकी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) जरूर बॉक्स ऑफिस कुछ धमाल मचाएंगी। इस फिल्म में सल्लू के अपोजिट कैरटीना कैफ (Katrina Kaif) नजर आएंगी। हो सकता है कि कैट और सलमान की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर कोई जोरदार धमाका कर पाए। तो वहीं शाहरुख के फैंस को पूरा यकीन है कि उनकी अपकमिंग फिल्म जवान, डंकी (Dunki), डॉन 3 (Don 3) और धूम 4 (Dhoom 4) मेगा ब्लॉबस्टर हिट साबित होगी।
यह भी पढ़ें: KKBKKJ ने USA-Canada में की धांसू कमाई, सलमान खान की KKBKKJ ने छापे कई मिलियन डॉलर
Published on:
23 Apr 2023 08:02 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
