scriptइंतजार हुआ खत्म इस दिन रिलीज होगी अजय देवगन दीपिका पादुकोण स्टारर सिंघम अगेन | Deepika Padukone Ajay Devgn Starrer Rohit Shetty Film 'Singham Again' To Be Released On August 15 2024 | Patrika News

इंतजार हुआ खत्म इस दिन रिलीज होगी अजय देवगन दीपिका पादुकोण स्टारर सिंघम अगेन

locationनई दिल्लीPublished: Apr 23, 2023 12:32:35 pm

Singham Again: अजय देवगन स्टारर और रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की रिलीज डेट जारी हो चुकी है। इस बार एक्टर के साथ दीपिका पादुकोण लेडी सिंघम बन मचाएंगी तहलका।

sigham_return.jpg

Singham Again

Deepika Padukone Ajay Devgn Starrer: निर्देशक रोहित शेट्टी की मोस्ट अवेटेड सिंघम सीरीज की तीसरी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की रिलीज डेट जारी कर दी गई है। इससे पहले 2011 में आई ‘सिंघम’ (Singham) और 2014 में आई ‘सिंघम रिटर्न्स’ (Singham Returns) ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर धमाल मचाया था। अब इसी कड़ी में इसकी तीसरी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को देखने के लिए लोगों का इंतजार खत्म हुआ। क्योंकि रोहित शेट्टी ने फिल्म की रिलीज डेट को सोशल मीडिया पर जारी करके फैंस को खुश कर दिया है। ‘सिंघम’ में अजय देवगन के साथ काजल अग्रवाल को जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था। तो वहीं ‘सिंघम रिटर्न में अजय के साथ करीना कपूर की जोड़ी को भी लोगों ने सिर आंखों पर बैठाया था। अब ‘सिंघम अगेन’ में अजय के साथ नजर आएंगी दीपिका पादुकोण। लेकिन इस फिल्म में दीपिका का रोल अजय के रोल को बराबर की टक्कर देगा। तो चलिए बताते है कि किस दिन रिलीज होगी अजय देवगन दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ और फिल्म की स्टारकास्ट के बारें में पूरी जानकारी।
sigham2.jpg
https://youtu.be/CzYbcItDY9c
m_s_dhoni.jpg
अजय देवगन के धमाकेदार एक्शन और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शानदार निर्देशन में बन रही फिल्म ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) की पहले दिवाली पर रिलीज की जा रही थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट को प्री-पोन कर दिया है। आपको बता दें कि भोला के फ्लॉप होने के बाद अजय और रोहित शेट्टी ने सोच समझकर फिल्म की रिलीज डेट को लेकर ये फैसला लिया। फिल्म की रिलीज के लिए एक स्ट्रैटेजिक डेट चुनी गई है। इसके चलते फिल्म को 5 दिन का ओपनिंग वीकेंड मिलेगा जो कि फिल्म की कमाई के लिए शानदार साबित हो सकता है।

एक्शन से भरपूर कॉप ड्रामा फिल्म में इस बार साथ नजर आएंगे अजय देवगन (Ajay Devgn) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)। वैसे आपको बता दें कि इस फिल्म में अजय को कड़ी टक्कर देती नजर आएंगी दीपिका। क्योंकि इस फिल्म में अजय तो पुलिस ऑफिस का रोल निभाएंगे ही, जोकि पहले से ही तय है। लेकिन इस बार सिंघम की तीसरी सीरीज में फिल्म की लीड एक्ट्रेस भी कॉप के रोल में ताबातोड़ एक्शन करती नजर आएंगी। जी हां आपने बिल्कुल सही सुना है। फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में दीपिका लेडी सिंघम के रोल से सभी के दिलों को जीतने के लिए तैयार है।
sigham1.jpg
यह भी पढ़ें

अरमान मलिक की पहली पत्नी हुईं अस्पताल में एडमिट, दूसरी पत्नी ने डिलीवरी से पहले बताया लड़का होगा…



अजय देवगन और दीपिका पादुकोण (Ajay Devgn Deepika Padukone) स्टारर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ पहले दीपावली 2024 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इस फिल्म को स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज किया जाएगा। यानी की ये फिल्म अब 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार होगी। जिस दिन फिल्म रिलीज होगी उस गुरुवार है। (Singham Again Release Date) इसके चलते शुक्रवार, शनिवार और रविवार का दिन वीकेंड माना जाएगा और सोमवार को रक्षाबंधन है। इसके चलते फिल्म को 5 दिन तक लगातार कमाई कर सकती है। यानी की फिल्म को वीकेंड का भरपूर फायदा मिलेगा।

सिंघम अगेन (Singham 3) अजय देवगन, रोहित शेट्टी और दीपिका पादुकोण के लिए काफी बड़ी फिल्म है फिलहाल, इस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर काम जोरों-शोरों से चल रहा है। इसकी शूटिंग अगस्त 2023 से शुरू की जाएगी। अजय देवगन फिल्म में बाजीराव सिंघम की भूमिका में नजर आएंगे। तो वहीं, दीपिका पादुकोण लेडी कॉप का रोल निभाती नजर आएंगी। तो वही फिल्म में भारतीय क्रिकेटर एम एस धोनी (MS Dhoni) यानी की महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) भी एक खास रोल में नजर आएंगे। अजय देवगन ‘सिंघम अगेन’ से पहले फिल्म ‘मैदान’ (Maidaan) में नजर आएंगे। यह फिल्म 23 जून 2023 को रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें

दूसरे दिन सलमान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने की डबल कमाई, वीकेंड पर कर सकती है कमाल



https://twitter.com/hashtag/AjayDevgn?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://youtu.be/M3KqzpP6Ej0
https://twitter.com/hashtag/SinghamAgain?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो