13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘ट्रिपल आर’ में इंटरनेशनल एक्टर्स की एंट्री, अजय और एनटीआर के साथ मचाएंगे धमाल

डीवीवी दानय्या द्वारा डीवीवी एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित और एस एस राजामौली द्वारा डायरेक्टेड 'RRR' 30 जुलाई 2020 को दुनिया भर में एक साथ दस भारतीय भाषाओं में ...
less than 1 minute read
Google source verification
rrr film

rrr film

एस एस राजामौली की फिल्म 'आर.आर.आर' 70 फीसदी शूटिंग पूरी हो चुकी है। आलिया भट्ट,अजय देवगन,एनटीआर और राम चरण अभिनीत यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा है। अब इस फिल्म में विदेशी एक्टर्स की एंट्री हुई है। ब्रिटिश अभिनेत्री ओलिविया मॉरिस फिल्म में एनटीआर के साथ नजर आएंगी। वहीं अभिनेता एलिसन डूडी और रे स्टीवेन्सन को फिल्म में मुख्य विलेन की भूमिका के लिए साइन किया गया है।

हाल ही इस फिल्म से कुछ पोस्टर जारी किए हैं। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्विटर पर करैक्टर पोस्टर को शेयर किया है। एलिसन एक आयरिश अभिनेत्री है जो 'ए व्यू टू किल' और 'इंडियाना जोन्स' और 'द लास्ट क्रूसेड' जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। अभिनेता रे स्टीवेन्सन 'थोर' और 'किंग आर्थर' के साथ कई अन्य लोकप्रिय टीवी शो में नजऱ आ चुके हैं।

डीवीवी दानय्या द्वारा डीवीवी एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित और एस एस राजामौली द्वारा डायरेक्टेड RRR 30 जुलाई 2020 को दुनिया भर में एक साथ दस भारतीय भाषाओं में रिलीज होगी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग