28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Diljit Dosanjh के साथ जुबानी जंग में अकेली पड़ीं कंगना रनौत, अब मीका बोले- थोड़ी सी भी तमीज़ है तो…

Diljit Dosanjh के साथ जुबानी जंग में अकेली पड़ीं कंगना रनौत, अब मीका बोले- थोड़ी सी भी तमीज़ है तो…

किसान आंदोलन को लेकर कंगना को ट्वीट करना पड़ा भारी शाहीन बाग वाली दादी बताने पर स्टार्स का फूटा गुस्सा अब मिका सिंह ने कहा कि आपको शर्म आनी चाहिए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 4 Dec 2020, 10:20 AM IST

mika_singh_kangana_ranaut.jpg

Mika Singh Kangana Ranaut

नई दिल्ली: किसान आंदोलन को लेकर एक्ट्रेस कंगना रनौत आए दिन ट्वीट करती रहती हैं। लेकिन उनका एक ट्वीट उन्हें काफी भारी पड़ता नजर आ रहा है। दरअसल, कंगना ने अपने एक ट्वीट में एक बुजुर्ग महिला को शाहीन बाग (CAA) प्रोटेस्ट की बिलकिस बानो बताया था। साथ ही कंगना ने कहा कि ये 100 में रुपए में उपलब्ध हो जाती हैं। उनका दावा गलत साबित होने के बाद उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। लेकिन तबतक मामला काफी गंभीर हो चुका था।

कंगना का ट्वीट वायरल होने के बाद खुद महिंदर कौर, जिनको कंगना ने शाहीन बाग वाली दादी बताया था, उन्होंने भी जवाब दिया। उसके बाद महिंदर कौर का वीडियो शेयर करते हुए पंजाबी स्टार दिलजीत दोसांझ ने कंगना को आड़े हाथों लिया। जिसके बाद कंगना और दिलजीत के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई। एक्ट्रेस ने जहां दिलजीत को करण जौहर का पालतू कुत्ता बताया तो वहीं, दिलजीत ने कहा कि तुम्हें किसी ने बोलने की तमीज नहीं सिखाई। उसके बाद एक के बाद एक ट्वीट का सिलसिला जारी हो गया। इस जुबानी जंग में देश के बाकी सेलेब्स ने भी अपना रिएक्शन दिया। सभी दिलजीत के पक्ष में दिखे।

Kangana Ranaut को दादी ने दिया मुंहतोड़ जवाब, बोलीं- 13 एकड़ जमीन की मालकिन हूं...

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर दिलजीत दोसांझ की तारीफ करते हुए लिखा, 'दिलजीत दोसांझ एक स्टार है। वास्तव में दिल-जीत'। श्रुति सेठ लिखती हैं, 'हिंदुस्तानियों और पंजाबियों की शान दिलजीत दोसांझ'। उसके बाद अनुभव सिन्हा, ऋचा चड्ढा, हंसल मेहता और कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने-अपने तरीके से दिलजीत का समर्थन किया।

किसान आंदोलन को लेकर कंगना रनौत और जसबीर जस्सी की भिडंत, एक्ट्रेस को बताया चापलूस और बेशर्म

इसके अलावा अब सिंगर मीका सिंह ने कंगना के बयान के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया है। मीका ने ट्वीट कर लिखा, ‘मेरे दिल में कंगना के लिए बहुत सम्मान था। बल्कि जब उनके ऑफिस में तोड़फोड़ हुई थी तब मैंने ट्वीट भी किया था, लेकिन अब मुझे लगता है कि मैं गलत था। कंगना रनोट एक महिला होने के नाते आपको बुजुर्ग महिला के प्रति सम्मान दिखाना चाहिए। अगर आपके अंदर थोड़ी सी भी तमीज़ है तो माफी मांगो। आपको शर्म आनी चाहिए’।