वहीं कंगना द्वारा महिंदर कौर को शाहीन बाग वाली दादी बताने पर कई पंजाबी सेलेब्स ने उन्हें लताड़ा है। पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी और दिलजीत दोसांझ ने कंगना को महिंदर कौर का वीडियो रिट्वीट कर करारा जवाब दिया है। लेकिन इसके बावजूद कंगना पीछे हटने को तैयार नहीं है। अब उन्होंने एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, "सुनो गिद्दों मेरी ख़ामोशी को मेरी कमज़ोरी मत समझना, मैं सब देख रही हूं किस किस तरह से तुम झूठ बोलकर मासूमों को भड़का रहे हो और उनको इस्तेमाल कर रहे हो, जब शाहीन बाग़ की तरह इन धरनों का रहस्य खुलेगा तो मैं एक शानदार स्पीच लिखूंगी और तुम लोगों का मुंह काला करूंगी- बब्बरशेरनी।"