
Stree 2 Box Office Collection Day 1
Stree 2 Box Office Collection Day 1: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने पहले ही दिन धमाका कर दिया है। ओपनिंग पर फिल्म का कलेक्शन शानदार हुआ है। फैंस फिल्म को देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। स्त्री 2 ने अपने पहले दिन की कमाई से कल्कि 2898 एडी को भी पीछे छोड़ दिया है। स्त्री 2 के साथ अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल-खेल में’ और जॉन अब्राहम की ‘वेदा’ रिलीज हुई थी, पर ‘स्त्री 2’ सभी फिल्मों पर भारी पड़ी। 15 अगस्त को रिलीज हुई स्त्री 2 को छुट्टी का फायदा मिला। फिल्म 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में शामिल होने वाली है। Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, ‘स्त्री 2’ ने पहले ही दिन गर्दा उड़ा दिया है। सभी फिल्मों को चेतावनी दे दी है कि अब थिएटर में ‘‘स्त्री 2’ का आतंक छाने वाला है।
Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ‘स्त्री 2’ फैंस के साथ मेकर्स को भी खुश कर रही है और कलेक्शन राहत की सांस दे रहा है। ऐसे में फिल्म की ओपनिंग इतनी धांसू रही कि हर किसी की जुबान पर ‘स्त्री 2’ का नाम है। फिल्म ने पहले दिन यानी 15 अगस्त गुरुवार को 46 करोड़ का तूफानी कलेक्शन किया है। वहीं, अपनी स्क्रीनिंग पर भी फिल्म ने 8.35 करोड़ का कलेक्शन किया था। ऐसे में फिल्म ‘स्त्री 2’ की कुल कमाई 54.35 करोड़ हो गई है। मेकर्स को उम्मीद है कि वीकेंड पर ‘स्त्री 2’ और ज्यादा यानी धमाकेदार कलेक्शन कर सकती है।
फिल्म स्त्री 2 को डायरेक्टर अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ लीड रोल में राजकुमार राव हैं। साथ ही अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी ने भी अहम भूमिका निभाई है। बता दें, ‘स्त्री 2’ साल 2018 में आई फिल्म ‘स्त्री’ का सीक्वल है। फैंस को पहला पार्ट काफी पसंद आया था। जिस वजह से डायरेक्टर 7 साल बाद इसका दूसरा लेकर आए।
Published on:
16 Aug 2024 08:48 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
