
Stree 2 Box Office Collection Day 27
Stree 2 Day 27: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों एक ही फिल्म का जलवा है और वह हैं श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव ही फिल्म ‘स्त्री 2’। फिल्म को रिलीज हुए 27 दिन हो चुके हैं। फिल्म लगातार बड़ी-बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर नया इतिहास रच रही है। हॉरर कॉमेडी ये फिल्म जहां लोगों को डरा रही है वहीं लोगों को हंसाने में भी कोई कमी नहीं छोड़ रही है। इस फिल्म ने एनिमल, गदर और बाहुबली जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के कलेक्शन को धूल चटा दी है। ‘स्त्री 2’ के गाने भी सोशल मीडिया पर बवाल काट रहे हैं। ‘स्त्री 2’ का क्रेज इसके पहले पार्ट से भी ज्यादा फैंस को पसंद आ रहा है। ‘स्त्री 2’ फिल्म ने फैंस को पागल कर दिया है। हर तरफ इसी फिल्म का बज बना हुआ है। Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने मंगलवार को भी तगड़ा कलेक्शन किया है।
Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को ‘स्त्री 2’ को 27 दिन हो चुके हैं। ऐसे में कई फिल्में दम तोड़ देती हैं, पर ‘स्त्री 2’ ने बड़ी-बड़ी फिल्मों का दम तोड़ दिया है। 27वें दिन यानी 10 सितंबर मंगलवार को ‘स्त्री 2’ ने 3 करोड़ का तूफानी कलेक्शन किया है। जो खुद में शानदार है। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 533.50 करोड़ हो गया है। फिल्म हर दिन खुद को साबित कर रही है। मेकर्स को उम्मीद है कि ये फिल्म जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है। वैसे ही ये फिल्म हिंदी में 600 करोड़ का क्लब पार कर लेगी। अभी तक कोई भी हिंदी फिल्म 600 करोड़ के क्लब में शामिल नहीं हो पाई है। अगर ‘स्त्री 2’ ऐसा कर पाती है तो फिल्म खुद का इतिहास बनाएगी।
फिल्म ‘स्त्री 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कारोबार के बाद इस शाह रुख खान की फिल्म पठान को पछाड़ दिया है। इस फिल्म को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया है। बता दें, उम्मीद है कि फिल्म जब ओटीटी पर रिलीज होगी तो ये OTT पर भी नया इतिहास बनाएगी। इस फिल्म का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म कुछ दिन बाद ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी, पर इसके लिए फैंस को थोड़ा इंतजार करना होगा।
Published on:
11 Sept 2024 08:50 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
