2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: गोद में छोटी बच्ची के साथ इस भाषा में बात करती नजर आई श्रद्धा कपूर, क्यूट अंदाज ने लूटा फैंस का दिल  

श्रद्धा कपूर का छोटी बच्ची के साथ एक क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस बच्ची से बात करती हुई नजर आ रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Aug 26, 2024

shraddha kapoor

shraddha kapoor

श्रद्धा कपूर अपनी फिल्म 'स्त्री 2' की सक्सेस को एंजॉय कर रही हैं। फिल्म 'स्त्री 2' के सक्सेस के बीच श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर भी सबसे ज्यादा फॉलो करने वाली एक्ट्रेस बन गई हैं। हाल ही में श्रद्धा कपूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 'देशी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा को फॉलोअर्स के मामले में पीछे छोड़ दिया है। इसी बीच श्रद्धा कपूर का एक क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में श्रद्धा कपूर एक छोटी बच्ची से मराठी भाषा में बात करते हुए नजर आ रही हैं।

श्रद्धा कपूर और नन्ही बच्ची का वीडियो

श्रद्धा कपूर अपनी फिल्म 'स्त्री 2' के ब्लॉकबस्टर सक्सेस का जश्न मना रही हैं। श्रद्धा कपूर 'मराठी मुग्ली' बनकर मस्त एंजॉय कर रही हैं। श्रद्धा कपूर का एक वीडियो सोशल माडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो छोटी बच्ची के साथ बात करती नजर आ रही हैं। 'मराठी मुग्ली' बनकर श्रद्धा कपूर छोटी बच्ची के साथ मराठी में बात करती हुई नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें: भजन-सत्संग छोड़ देंगे अनिरुद्ध आचार्य? सलमान खान के नक्शे कदम पर चलने जा रहे कथावाचक!

श्रद्धा कपूर को देखते हुए बच्ची हंसती हुए नजर आ रही है। श्रद्धा कपूर और नन्ही सी बच्ची एक दूसरे के साथ खूब खेलते हुए नजर आ रही हैं। श्रद्धा कपूर अपनी नन्ही सी फैन के ऊपर प्यार लुटाती हुई नजर आ रही हैं। दोंनो का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस प्यार भरे कमेंट कर रहे हैं।