2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूबेदार जोगिंदर सिंह की फिल्म का ट्रेलर रिलीज

यह एक वीर सैनिक की जिंदगी और घटनाओं पर आधारित फिल्म है, जो अपनी मातृभूमि की सेवा के लिए जुनून और दृढ़ संकल्प से प्रेरित था।

2 min read
Google source verification
subedar joginder singh

subedar joginder singh

परमवीर चक्र विजेता सूबेदार जोगिंदर सिंह के जीवन पर बन रही बायोपिक आजकल चर्चा का विषय बनी हुई है। ये फिल्म 6 अप्रेल को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बात की जानकारी फिल्‍म के डायरेक्‍टर समरजीत सिंह ने दी। उन्‍होंने कहा,'भारत -चीन युद्ध के दौरान 1962 में चीनी हमलों पर यह फिल्म बनी है। चीन के उस युद्ध में सूबेदार जोगिंदर सिंह ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया था। उनके जीवन पर बन रही बायोपिक 'सूबेदार जोगिंदर सिंह' फिल्म बेहतर तरीके से और बढ़िया सिनेमाटिक्स के जरिये लोगों को उस समय के हालातों से अवगत कराती है।
समरजीत ने कहा कि आज कल युवाओं का रुझान काल्पनिक सिनेमा की तरफ अधिक है। हमारे देश में चारों तरफ समृद्ध संस्कृति, विरासत, ऐतिहासिक घटनाएं और किस्से हैं। उस नजरिये से देखें तो हमारे पास दर्शकों को दिखाने और उन्हें देने के लिए बहुत कुछ है। फिल्म निर्माताओं को सिनेमा की शक्ति का उपयोग सकारात्मक संदेश देने और दर्शकों तक वास्तविक और प्रेरणादायक कहानियां पहुंचाने के लिए करना चाहिए। उन घटनाओं और कहानियों पर फिल्म बनाना चाहिए, जिनके बारे में ज्यादातर लोग अनजान हैं।

इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता राशीद रंगरेज ने लिखा है। सिमरजीत सिंह ने निर्देशित किया और सुमीत सिंह ने इस फिल्म को बनाया है। इस फिल्म में अभिनेता के तौर पर गिप्‍पी ग्रेवाल नजर आएंगे। यह देश की पहली ऐसी बायोपिक है, जो किसी परमवीर चक्र विजेता पर बनी है। ये फिल्म पंजाबी के अलावा तीन अन्य भाषाओं - हिंदी, तमिल और तेलगु में रिलीज होगी। अभी हाल ही में इसका टीजर सागा म्यूज़िक एवं युनिसीस इन्फो सोल्युशंस के साथ सैवन कलर्स मोशन पिक्चर्स ने जारी किया गया है, जिसे देशभर में जबरदस्‍त रिस्‍पांस मिला। फिल्‍म का दूसरा पोस्‍टर भी जारी कर दिया गया है।

इस बारे में सुमीत सिंह ने क‍हा कि आज की फिल्में के कमाई को देखते हुए बनाई जाती हैं। लेकिन 'सूबेदार जोगिन्दर सिंह' फिल्म लीक से हटकर है। यह एक वीर सैनिक की जिंदगी और घटनाओं पर आधारित फिल्म है, जो अपनी मातृभूमि की सेवा के लिए जुनून और दृढ़ संकल्प से प्रेरित था। निर्माताओं ने आज फिल्म का ट्रेलर जारी किया। यह आश्चर्यजनक रूप से रोंगटे खड़े कर देने वाली फिल्म है। सूबेदार जोगिंदर सिंह सिख रेजिमेंट के असाधारण सैनिकों में से एक थे, जिन्हें भारत-चीन युद्ध 1962 के दौरान राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा के लिए, असाधारण साहस और उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए उन्हे सर्वोच्च वीरता पुरस्कार - 'परम वीर चक्र' से नवाजा गया। फिल्म का ट्रेलर आकर्षक है, जिसे किसी भी व्यक्ति को देखना चाहिए।

https://www.youtube.com/watch?v=p2MjWMKgrkA&feature=youtu.be

वहीं इस फिल्‍म में सैनिकों का जुनून और आक्रामकता, निजी रिश्ते और एक मातृभूमि के प्रति अपनेपन की भावना दिखाने का प्रयत्न किया गया है। यह उल्लेखनीय है कि फिल्म 1960 के युग को फिर से दोहराने में सक्षम है। इसमें उस समय के गांव का माहौल, वेशभूषा और विशेष रूप से उस समय को दर्शाने के लिए बनाई गई विशाल ट्रेन इस बात के प्रमाण हैं। फिल्म को सबसे यथार्थवादी और प्रामाणिक महसूस कराने के लिए बड़े पैमाने के सेट तैयार किये गए थे। भारत के सच्चे नागरिकों के रूप में हम सभी को हमारे देश के समृद्ध और ठोस इतिहास पर गर्व करना चाहिए। वास्तव में, आज जरूरत है कि इस तरह के शक्तिशाली विषयों को सिनेमा की व्यापक दुनिया के जरिए उठाया जाए। ताकि हमारे इतिहास के कई अनसुने और अनपढ़े अध्यायों को साझा किया जा सके । उन अज्ञात नायकों को श्रद्धांजलि दी जाए, जिन्होंने राष्ट्र के लिए कड़ी मेहनत और बलिदान बलिदान दिए थे। यह फिल्म हर भारतीय को एक बार अवश्य देखनी चाहिए।