The Exorcist: अगर आप हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं, तो एक बात तय है-डर का असली मजा तब आता है जब माहौल पूरी तरह शांत हो और लाइटें बंद हों और चारों ओर सन्नाटा हो। ऐसे माहौल में जब स्क्रीन पर कोई डरावना चेहरा अचानक उभरता है, तो दिल की धड़कनें खुद-ब-खुद तेज हो जाती हैं। बता दें कि आज की फिल्मों में हॉरर के साथ अक्सर कॉमेडी का तड़का भी लगाया जाता है। जिससे असली खौफ कहीं खो जाता है।
लेकिन एक दौर था जब हॉरर फिल्मों में सस्पेंस और डर की इतनी पकड़ होती थी कि वो दिमाग से निकल ही नहीं पाता था। इन्हीं फिल्मों में एक नाम ऐसा है जिसे आज भी दुनिया की सबसे डरावनी फिल्म कहा जाता है 'द एक्सॉर्सिस्ट' और जब ये पर्दे पर उतरा डर का असली चेहरा 1973 में रिलीज हुई 'द एक्सॉर्सिस्ट' को हॉरर फिल्मों की दुनिया की सबसे डरावनी फिल्म है।