6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहरुख की इस अभिनेत्री ने उड़ाया आमिर की ‘ठग्स आॅफ हिन्दोस्तां’ का मजाक, ट्वीट कर लिखा…

सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर लोग अपने-अपने अनुभव शेयर कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 11 Nov 2018, 10:25 AM IST

Thus of hindustan

Thus of hindustan

आमिर खान और महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ठग्स आॅफ हिन्दोस्तां' ने रिलीज के पहले दिन ही कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए। यह फिल्म इस सल की सबसे बड़ी ओपनर मूवी बन गई है। रिलीज वाले दिन इस फिल्म ने करीब 52 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है। लेकिन रिलीज के बाद लोगों में इस फिल्म को लेकर उत्साह ठंडा पड़ गया है। फिल्म समीक्षकों से भी अच्छे रिव्यू नहीं मिले। साथ ही इस फिल्म की नेगेटिव माउथ पब्लिसिटी भी हो रही है। खुद आमिर भी अपनी मूवी की नेगेटिव माउथ पब्लिसिटी से परेशान हैं।

दूसरे ही दिन फिल्म की कमाई में बुरी तरह गिरावट:
नेगेटिव माउथ पब्लिसिटी की वजह से दूसरे ही दिन फिल्म की कमाई में बुरी तरह गिरावट दर्ज की गई। जहां फिल्म ने पहले दिन 50 करोड़ 75 लाख रुपए की कमाई की। वहीं दूसरे दिन इस मूवी का बॉक्स आॅफिस कलेक्शन मात्र 28 करोड़ 25 लाख रुपए रहा।

सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर लोग अपने-अपने अनुभव शेयर कर रहे हैं। कुछ लोग फिल्म का मजाक भी बना रहे हैं। इसी सूची में एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने एक ट्वीट के जरिए 'ठग्स आॅफ हिन्दोस्तां' का मजाक बनाया।

ये लिखा ट्वीट में:
अभिनेत्री सुचित्रा ने ट्विटर पर लिखा, 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' देख रही हूं। यहां मैं अकेली हूं। मुझे डर लग रहा है। मैंने कभी अकेले में फिल्म नहीं देखी।' बता दें कि सुचित्रा 1990 के दशक की शुरुआत में शाहरुख खान के साथ फिल्म 'कभी हां कभी ना' में नजर आ चुकी है।