24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुहाना के टॉप पर फिदा हुई अनन्या, सुहाना बोली पहले मेरे शॉर्ट्स वापस करो

सुहाना के टॉप पर फिदा हुई अनन्या, सुहाना बोली पहले मेरे शॉर्ट्स वापस करो
2 min read
Google source verification
Suhana

Suhana

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना भले ही फिल्म इंडस्ट्री से काफी दूर है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके फोटोस हमेशा सुर्खियों में रहते हैं , हाल ही में उनकी मां गौरी खान ने कुछ फोटो क्लिक किए हैं, जिन्हें देखकर फिल्म अभिनेत्री अनन्या पांडे भी सुहाना के टॉप पर फिदा हो गई है।

सुहाना ने अपनी मां गौरी से एक फोटोशूट करवाया है इस फोटो को मां बेटी दोनों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिस पर कुछ ही देर में लाखों लाइक आ चुके हैं, सुहाना अपने यह फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, उन्होंने इसके साथ केप्शन में लिखा है कि मेरी मां ने यह फोटो खींचे हैं, इन फोटो में सुहाना ब्लू जींस के साथ प्रिंटेड टॉप पहने हुए नजर आ रही है ।

सुहाना के टॉप को देखकर सुहाना की फ्रेंड एवं एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने लिखा कि मुझे टॉप पसंद है लेकिन तुम मुझे कभी भी उधार नहीं दोगी , अनन्या की इस बात पर जवाब देते हुए सुहाना ने लिखा कि पहले मेरे शॉट्स वापस कर दो ।

आपको बता दें कि सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल को हाल ही में सार्वजनिक किया है और मार्च में वेरीफाइड बैच प्राप्त कर लिया। तभी से सुहाना अपने फ्रेंड और फैमिली के लिए नियमित पोस्ट करती रहती है, इसमें उनके भाई आर्यन और अबराम भी नजर आते हैं, इससे पहले मदर्स डे पर उन्होंने मां गौरी की एक फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा था कि हैप्पी मदर्स डे, मां ईमानदारी से कहूं तो मैं पागल हो जाती हूं कि तुम्हारे जैसे क्यों नहीं दिखती। गोरी ने इससे पहले अपने तीनों बच्चों आर्यन, सुहाना और अबराम के फोटो का भी एक कोलाज शेयर किया था । सुहाना और अन्नया एक साथ एक ही स्कूल में थे , ,इस दौरान वे स्कूल में आयोजित होने वाले नाटक सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होते थे ।अनन्या ने बताया कि सुहाना इन कार्यक्रमों में मुख्य किरदार निभाती थी और मैं बैकग्राउंड में रहती थी ।इसलिए मुझे लगता है कि वह शानदार एक्ट्रेस है, सुहाना बहुत टैलेंटेड है और वह एक बेहतरीन गायिका और एक बेहतरीन डांसर है।

View this post on Instagram

❤ #suhanakhan

A post shared by Suhana (@suhanakha2) on

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग