30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब शादी करने के लिए सुनील शेट्टी को करना पड़ा था 9 साल इंतजार, गजब है लव स्टोरी

सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी माना शेट्टी की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं। दोनों को शादी करने के लिए 9 साल तक इंतजार करना पड़ा था।

3 min read
Google source verification
suniel shetty

90 के दशक के बेहतरीन स्टार्स में से एक नाम सुनील शेट्टी का भी आता है। सुनील शेट्टी ने अपनी फिल्मों के जरिए लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। सुनील शेट्टी की एक्शन फिल्में फैंस को देखना बहुत पसंद है। सुनील शेट्टी एक ऐसे अभिनेता हैं, जो मौजूदा समय में भी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। भले ही आजकल यह फिल्मों में कम नजर आते हैं परंतु दुनिया भर में इनके फैंस की संख्या लाखों-करोड़ों में है। सुनील शेट्टी ने अपने फिल्मी करियर में कई जबरदस्त सुपरहिट फिल्में दी हैं। सुनील शेट्टी को फैंस “अन्ना” कहकर बुलाते हैं। इन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अच्छा खासा नाम कमाया है। एक समय ऐसा था जब सुनील शेट्टी की फिल्में देखने के लिए सिनेमाघरों में लोगों की भीड़ लगती थी। सुनील शेट्टी का दमदार अभिनय, स्टाइल और डायलॉग फैंस को बहुत पसंद आता है। सुनील शेट्टी फिल्मों में अपने हर किरदार को बेहतरीन तरीके से निभाते हैं।

सुनील शेट्टी अपनी फिल्मों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहे हैं परंतु इन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं। शायद ही किसी को इस बात का पता होगा कि अभिनेता ने करियर के शुरुआत में ही शादी कर ली थी लेकिन इसके बावजूद भी सुनील शेट्टी की फीमेल फैन फॉलोइंग भी बहुत तगड़ी रही है। आज हम आपको सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी माना शेट्टी की लव स्टोरी बताने जा रहे हैं।

ऐसे शुरू हुई थी सुनील शेट्टी और माना की लव स्टोरी

सुनील शेट्टी ने माना शेट्टी की पहली बार मुंबई में नेपियन सी रोड पर स्थित एक पेस्ट्री शॉप में देखा था, जहां वो अक्सर अपने दोस्तों से मिलने शाम में जाया करते थे। कहा जाता है कि एक्टर को पहली नजर में ही माना से प्यार हो गया था। हालांकि, उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि आखिर वो माना से दोस्ती कैसे करें। ऐसे में उन्होंने वही किया जो उस उम्र में हर लड़का करता है। उन्होंने सबसे पहले माना की बहन से दोस्ती की, ताकि वो भी उनसे मिल सकें। कुछ मुलाकात के बाद सुनील शेट्टी को एहसास हो गया था कि माना ही वो लड़की है, जिनके साथ वह पूरी जिंदगी बिताना चाहते हैं। इसके बाद सुनील शेट्टी ने अपने एक फ्रेंड से कहा कि वह एक पार्टी ऑर्गेनाइज करें, और वहां माना को भी इनवाइट करें। इस पार्टी के बाद सुनील माना को बाइक राइड पर ले जाते हैं, इस बाइक राइड के दौरान दोनों को एहसास हो गया था कि वह एक-दूसरे प्यार करते हैं।

शादी के लिए राजी नहीं था परिवार

समय के साथ सुनील शेट्टी और माना शेट्टी का रिश्ता और भी गहरा होता चला गया। ऐसे में दोनों ने शादी करने का फैसला किया। जब इस बारे में माता-पिता को बताया तो उन्होंने मना कर दिया। दरअसल, माना के पिता गुजराती मुस्लिम हैं और मां पंजाबी। वहीं सुनील शेट्टी कर्नाटक के तुलू भाषी परिवार से हैं। ऐसे में दोनों के रिश्ते के बीच संस्कृति, धर्म और जाति तीनों रोड़ा बनकर खड़े हो गए थे। दोनों के परिवार वालों ने इस रिश्ते को साफ-साफ नकार दिया था। हालांकि, इस दौरान सुनील शेट्टी और माना ने हार नहीं मानी और अपने परिवार को लगातार मनाते रहें, इसके बावजूद उनका परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं था। उस वक्त उनके पास भागकर शादी करने का कोई और ऑप्शन नहीं बचा था। हालांकि, वह ऐसा नहीं चाहते थे। उन्होंने तय किया कि वह बिना परिवार के रजामंदी के शादी नहीं करेंगे। ऐसे में उन्होंने इंतजार करने का फैसला किया।

9 साल के लंबे के इंतजार के बाद हो पाई थी शादी

शुरुआत में परिवार ने सुनील शेट्टी और माना के रिश्ते को ठुकरा दिया था। हालांकि, समय के साथ दोनों की बॉन्डिंग को देखते हुए परिवार ने बाद में हां कर दिया। एक दूसरे का साथ पाने के लिए सुनील शेट्टी और माना को 9 साल तक इंतजार करना पड़ा था। 9 साल बाद 25 दिसंबर 1991 को सुनील शेट्टी और माना शादी के बंधन में बंध गए थे। बता दें कि असल जिंदगी सुनील शेट्टी अपनी पर्सनल लाइफ से ज्यादा प्रोफेशनल लाइफ की वजह से चर्चा में रहे हैं। एक्टर कंप्लीट फैमिली मैन बताए जाते हैं। असल जिंदगी में परिवार के साथ वक्त बिताना उन्हें काफी पसंद है।

यह भी पढ़ें-जानिये कितने संपत्ति के मालिक हैं संजय कपूर, फ्लॉप होने के बाद भी राजाओं जैसी हैं ज़िन्दगी