27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करण जौहर की वजह से हुआ था केएल राहुल-हार्दिक पांड्या विवाद? सुनील शेट्टी ने डायरेक्टर को ठहराया जिम्मेदार!

Suniel Shetty: एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। सुनील शेट्टी भी केएल राहुल को अपना दामाद बनाकर काफी खुश हैं। अब एक बार फिर एक्टर ने अपने दामाद बचाव किया। केएल राहुल-हार्दिक पांड्या विवाद के लिए सुनील शेट्टी ने करण जौहर को जिम्मेदार ठहराया है।

2 min read
Google source verification

image

Shweta Bajpai

Apr 23, 2023

kl rahul and hardik pandya

kl rahul and hardik pandya

Suniel Shetty बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल शादी के बंधन में बंध गए। क्रिकेटर केएल राहुल सुनील शेट्टी के दामाद बन चुके हैं। सुनील शेट्टी और केएल राहुल का आपस में काफी गहरा रिश्ता है। दोनों कई विषयों पर बातचीत करते नजर आते रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने अपने दामाद बचाव किया। रअसल, कुछ साल पहले केएल राहुल और हार्दिक पांड्या 'कॉफी विद करण' में दिए अपने विवादित बयान के कारण मुश्किल में पड़ गए थे और कुछ हफ्तों के लिए उन्हें बैन कर दिया गया था। अब इसपर सुनील शेट्टी का बयान सामने आया है।

2018 में 'कॉफी विद करण' में हार्दिक पांड्या और केएल राहुल द्वारा दिए गए विवादित बयान की आज भी चर्चा होती रहती है। इस विवाद के बाद BCCI ने कुछ हफ्तों के लिए खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगा दिया था। यह मामला कोर्ट में भी पहुंच गया था। अब केएल राहुल के ससुर सुनील शेट्टी ने मामले में दोनों का बचाव किया है।

सुनील शेट्टी ने एक पॉडकास्ट में इस विवाद पर बात की। उन्होंने कहा, "जब हार्दिक और राहुल का वह इंटरव्यू आया तो हो सकता है हार्दिक पांड्या बह गए हों। जब आपके एंकर आपके गले में बात ठूंस रहे हों तो आप क्या करेंगे? तो यह शो का फॉर्मैट है। आप बच्चों को उत्साहित कर देते हैं और वे इस तरह की बातें करते हैं। इसके बाद फिर बॉलीवुड को बैन किया जाने लगता है।"

यह भी पढ़ें- Pregnant हैं Katrina Kaif !

केएल राहुल के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह काफी समर्पित हैं। उन्होंने कहा, "वह बिल्कुल समर्पित हैं। वह सबसे कोमल लोगों में से एक हैं। आप लोगों ने शायद वह नहीं देखा है। केएल को छोड़िए, मैं उनकी बात नहीं कर रहा, कोई भी खिलाड़ी हो, उन्हें उनका स्पेस दीजिए। सभी लोग परिपक्व होते हैं। परिस्थितियां महत्वपूर्ण होती हैं। कौन किस परिस्थिति में है, यह महत्वपूर्ण होता है।"

क्या था मामला-

केएल राहुल और हार्दिक पांड्या करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण सीजन 6' का हिस्सा बने थे। इस दौरान दोनों ने अपने रिश्तों, क्रश, पसंदीदा अभिनेत्रियों के बारे में बात की, जब उनसे इस तरह के सवाल पूछे गए तो केएल राहुल करण के सवालों के जवाब देते हुए रुक गए, लेकिन हार्दिक ने कई महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात कबूली, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। दोनों क्रिकेटर और करण जौहर के खिलाफ केस भी दर्ज हुआ था और क्रिकेटर को वनडे सीरीज से अलग होना पड़ा।

यह भी पढ़ें- फीमेल फैन ने छुए शाहिद कपूर के पैर तो भड़के लोग