
सुनील ग्रोवर
दशहरे के अवसर पर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें रावण को कोरोना हो गया है और उसे उपचार के लिए हास्पिटल ले जाया जा रहा है। इस वीडियो पर फैन के काफी रिएक्शन आ रहे हैं और यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल सुनील ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर एक फनी वीडियो शेयर किया है। जिसमें नजर आ रहा है कि एक एंबुलेंस रावण के पुतले को अस्पताल ले जा रही है। इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "रावण कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, बीती रात को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।" इस वीडियो को चंद घंटों में एक लाख 30 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है और इस वीडियो पर फैंस के बेहतरीन रिएक्शन आ रहे हैं। लोग इस वीडियो को देखकर मनोरंजन कर रहे हैं। आपको बता दें कि सुनील ग्रोवर की बेहतरीन कॉमेडी को दर्शक काफी पसंद करते हैं।
Published on:
25 Oct 2020 03:13 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
