28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमरीका में है सनी लियोनी का ऐसा खूबसूरत 5बीएचके बंगला, तस्वीरें देखकर रह जाएंगे दंग

इंडिया शिफ्ट होने से पहले सनी लियोनी अमरीका में रहती थीं। जहां सनी का लॉस एंजेलिस में एक शानदार 5बीएचके बंगला है....

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Bhup Singh

Jul 13, 2019

sunny leone

sunny leone

एक्ट्रेस सनी लियोनी ने जबसे बॉलीवुड में एंट्री की है वह भारत में रह रही हैं। अब वह जल्द ही मलयालम इंडस्ट्री में भी कदम रखने जा रही हैं। वह एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ बिजनेसवुमन भी हैं। हाल ही सनी के पति डेनियल वेबर ने मुंबई के जूहू में डी अर्ल्ट नाम का प्ले स्कूल खोला है।

इंडिया आने से अमरीका में रहती थीं सनी लियोनी
बता दें इंडिया शिफ्ट होने से पहले सनी लियोनी अमरीका में रहती थीं। जहां सनी का लॉस एंजेलिस में एक शानदार 5बीएचके बंगला है जो कि बेवर्ली हिल्स से 30 मिनट की दूरी पर है। सनी के यह अपने 36वें जन्मदिन पर खुद को गिफ्ट किया था और इसकी तस्वीरें खुद सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। एक एकड़ में फैले इस बंगले की तस्वीरें सनी ने अपने जन्मदिन के चार दिन बाद इंस्ग्राम पर फैंस के साथ शेयर की थीं।

घर में हैं गणेश भगवान की मूर्ति
सनी के इस खूबसूरत बंगले में भगवान श्री गणेश की मूर्ति है, जिसकी तस्वीर उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस तस्वीर में सनी और डेनियल भगवान की मूर्ति को लिए नजर आ रहे हैं।

मुंबई में शुरु किया प्ले स्कूल
हाल ही में सनी लियोनी के पति डेनियल वेबर ने मुंबई के जुहू में एक प्ले स्कूल किया शुरू किया है। यह स्कूल 8 जुलाई, 2019 को ही ओपन हुआ है, जिससे जुड़ी जानकारी सनी और डेनियल दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं।