3 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सनी लियोनी को सता रहा है इसका डर, एक्ट्रेस ने फैंस से की ये अपील

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली सनी आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो फैंस के लिए शेयर करती रहती है। इन दिनों उनकी एक फोटो इंटरनेट पर ....
2 min read
Google source verification
sunny leone

sunny leone

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सनी लियोनी अपनी फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती है। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली सनी आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो फैंस के लिए शेयर करती रहती है। इन दिनों उनकी एक फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपने फैंस को खास मैसेज भी दिया है।

फिल्म 'जिस्म 2' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली सनी चीन से फैल रहे कोरोना वायरस के घातक प्रकोप के बारे में जागरूकता फैलाती नजर आई आ रही है। इसी के लिए सनी लियोनी ने अपने इंस्टाग्राम का सहारा लिया। सनी के साथ उनके पति डेनियल और उनकी पूरी टीम मास्क पहने हुए एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई। सनी ने लिखा कि जो हो रहा है उससे अनजान नहीं रहना चाहिए और आपको इस बारे में स्मार्ट और सुरक्षित रहने की आवश्यकता है। सनी लियोनी इस मौके पर अपने फैन्स को फोटो के लिए भी मना करती नजर आई। इसके अलावा उनकी टीम के कई सदस्यों ने भी मास्क लगा रखा था।

आपको बता दें कि कोरोनो वायरस एक संभावित महामारी का रूप धारण कर सकता है। कोरोनावायरस को वुहान वायरस भी कहा जा रहा है। इसमें चीन के कुछ हिस्सों को अपने चपेट में ले लिया है। इसमें अब तक 108 लोगों की मौत हो गई है, ये सभी चीन से हैं। कई महाद्वीपों में 2,800 से अधिक अन्य लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं।