5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाहरुख के साथ यह गेम खेलना चाहती हैं सनी लियोन

सनी लियोन ने हाल ही में आमिर खान के प्रति अपना प्रेम जाहिर किया था अब उन्होंने शाहरुख के साथ एक गेम खेलने की इच्छा दिखाई है

less than 1 minute read
Google source verification

image

Abhishek Srivastav

Dec 05, 2015

sunny-shahrukh

sunny-shahrukh

मुंबई। पॉर्न की दुनिया से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली सनी लियोन ने हाल ही में मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के प्रति अपना प्रेम जाहिर किया था। अब हाल ही में उन्होंने शाहरुख को लेकर भी कुछ ऐसी ही इच्छा जाहिर की है।

बेबी डाल सनी ने बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरुख खान के साथ तीन पत्ती गेम खेलने की इच्छा जाहिर की है। हाल ही में सनी ने अपना एंड्रॉयड गेम तीन पत्ती लॉन्च किया है। उन्होंने कहा है कि तीन पत्ती ताश के पत्तों वाला खेल है जो अक्सर दोस्त, घरवाले आपस में खेलते हैं। बहुत ही आकर्षक खेल है। खेल के दौरान आप बातचीत भी कर सकते हैं। मोबाईल पर खेलना लोगों के लिए काफी दिलचस्प होगा। जब मैं इसमें हारती हूँ तो गुस्से में लोगों को अजीबो-गरीब गिफ्ट भेजती हूं। खेलते हुए आप लोगों को तरह-तरह के गिफ्ट भी भेज सकते हैं।

सनी ने आगे कहा कि मैं यह खेल शाहरुख खान के साथ खेलना चाहूंगी। यदि मैं शाहरुख से हार गई तो भी कोई बात नही। शाहरुख के साथ खेलना ही बहुत है। जीत हार मायने नहीं रखती। सनी लियोन ने कहा तीन पत्ती में मेरा पसंदीदा कार्ड राजा-रानी नहीं, मुझे सिर्फ इक्के पसंद हैं।

उन्होंने कहा मैं तरह-तरह के स्पोटर्स खेलकर बड़ी हुई हूं। फुटबाल, बास्केटबॉल, हॉकी, विडियो गेम्स भी खेलती थी। जब भी हवाई यात्रा पर होती हूं तो मोबाईल पर खेलती रहती हूं. मैं गेम जंकी हूं।

ये भी पढ़ें

image