
sunny leone
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपने फैंस के लिए लेटेस्ट वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इन दिनों उनका एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है। जिस्म 2 से फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने वाली सनी लियोनी मशहूर अभिनेता सनी देओल का एक डायलॉग दोहराती नजर आ रही है। उनके बोलने के अंदाज को देखकर लोग तालियां बजा रहे है।
इस वीडियो में सनी लियोनी किसी ईवेंट में स्टेज पर नजर आ रही हैं। इस दौरान होस्ट उन्हें सनी देओल का डायलॉग बोलने के लिए कहते हैं। वह उनके डायलॉग 'ढ़ाई किलो का हाथ' की पहली लाइन बोलते हैं और सनी दोहराती हैं। इसके बाद वो खुद ही डायलॉग को कंप्लीट कर देती हैं। सनी देओल का दमदार डायलॉग सनी लियोनी ने इतने क्यूट अंदाज में बोला कि लोग खुश होकर तालियां बजाने लगे।
सनी लियोनी जल्द ही वेब-सीरीज 'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स' सीजन में एक स्पेशल सॉंग ‘हैलो जी’ में नजर आएंगी। हाल ही में इस फिल्म के गाने 'हैलो जी' का टीजर रिलीज हुआ है। जिसमें सनी अपने बोल्ड अवतार में लोगों को दीवाना बना रही हैं। इससे पहले भी रागिनी एमएमएस फ्रेंचाइजी की फिल्मों में सनी लियोनी ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी है।
Updated on:
13 Dec 2019 02:03 pm
Published on:
13 Dec 2019 02:03 pm
