13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सनी लियोनी के चेहरे पर दिखे चोट के निशान, लूडो खेलते हुए वीडियो हुआ वायरल

वीडियो को सनी लियोनी ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में वह लूडो खेलती नजर आ रही हैं। लेकिन सनी के चेहरे ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
2 min read
Google source verification
sunny_leone.jpg

Sunny Leone

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने अपने दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। उनकी खूबसूरती के लाखों करोड़ों लोग दीवाने हैं। उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 47 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में वह आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनकी फोटोज़ को फैंस काफी पसंद करते हैं। अब सोशल मीडिया पर सनी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उनके चेहरे पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं।

इस वीडियो को सनी लियोनी ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में वह लूडो खेलती नजर आ रही हैं। लेकिन सनी के चेहरे ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दरअसल, उनके चेहरे पर चोट के निशान नजर आ रहे हैं। उनकी आंख भी सूजी हुई है। लेकिन बिना किसी टेंशन के सनी लूडो खेलती दिखाई दे रही हैं और उनकी दोस्त वीडियो बना रही हैं। हालांकि, सनी ने अपने चोट के निशानों को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि उनकी ये वीडियो शूटिंग के दौरान की है।

ये भी पढ़ें: Pinch 2: सलमान खान को यूजर्स ने कहा 'दिखावे वाली एक्टिंग' इस पर भड़क उठे भाईजान, दिया करारा जवाब

सनी लियोनी के वीडियो पर लाखों व्यूज आ चुके हैं। फैंस उनके वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ फैंस उनके चेहरे को लेकर काफी परेशान दिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, तुम्हारे सिर पर क्या हुआ है? क्या तुम चोटिल हो? एक यूजर ने लिखा, ऐसा लग रहा है कि आपको चोट लगी है। वहीं, एक ने लिखा, सनी मैम, क्या आप चोटिल हैं? आपके होठों और सिर पर क्या हुआ है?

ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिश्ते को हुए तीन साल, शेयर की बेहद रोमांटिक फोटो

बता दें कि इन दिनों सनी लियोनी अपनी अपकमिंग फिल्म 'शेरो' की शूटिंग में बिजी हैं। ये एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। फिल्म की जानकारी सनी ने सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने 'शेरो' के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने फिल्म से अपना एक पोस्टर शेयर किया। ब्लैक एंड व्हाइट पोस्टर में वह कार में बैठी नजर आ रही हैं। पोस्टर में लिखा है, 'साराह माइक। उनके सफर की शुरूआत होती है।' 'शेरो' फिल्म को श्रीजिथ विजयन डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म को तमिल, हिंदी, तेलुगू और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग