16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लॉकडाउन : घर पर ही पति के साथ नाइट डेट पर गईं सनी लियोनी, जमकर लिया इसका आनंद, तस्वीर वायरल

तस्वीर के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा है, डेनियल के साथ डेट नाइट, घर के डायनिंग रूम में।

2 min read
Google source verification
sunny leone Daniel Weber

sunny leone Daniel Weber

कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन में लोग घरों में हैं और वहीं अपनी गतिविधियों में लगे हुए हैं। इसी बंद के माहौल में भी बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी ने पति डेनियल वेबर के साथ घर के डाइनिंग रूम में नाइट डेट का आनंद लिया। सनी ने इंस्टाग्राम पर पति डेनियल के साथ अपनी तस्वीरें साझा की, जिसमें वह रेड वाइन का आनंद ले रही हैं।

तस्वीर के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा है, डेनियल के साथ डेट नाइट, घर के डायनिंग रूम में। अभिनेत्री ने अपने रेट्रो एरोबिक्स वर्कआउट के लिए अस्सी के दशक के कुछ फैशन को भी आजमाया। सनी ने हाल ही में एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह हाइकट लियोटार्ड पहने नजर आ रही थीं और उन्होंने अपने बालों में एक बड़ा बो लगाया था। सोशल मीडिया पर सनी के इस नाइट डेट पर लोग खूब कमेंट कर रहे है। कोई उनके पक्ष में बोल रहे है तो कोई उनकी आलोचना भी कर रहे है।

खूबसूरत और हॉट एक्ट्रेस सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। सनी रोजाना अपने फैंस के लिए लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है। हाल ही में सनी लियोनी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह अपने पति डेनियल वेबर के बारे में कई खुलासे करती नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है और इस पर कमेंट भी बहुत आ रहे है।

सनी का वास्तविक नाम करनजीत कौर है। उन्होंने साल 2011 में डेनियल से शादी की थी। वहीं साल 2017 में दंपति ने अपने पहले बच्चे निशा को महाराष्ट्र के गांव लातूर से गोद लिया था, जबकि साल 2018 में उन्होंने सेरोगेसी के माध्यम से अपने जुड़वां बेटों – नोह और अशर के होने की घोषणा की थी।