20 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘बाहुबाली’ प्रभास ने फिर नया इतिहास, एक्शन सीक्वेंस ने बनाया रिकॉर्ड

प्रभास ने अपने दमदार फिसिक और ऊंचाई का पूरा उपयोग करते हुए कुछ अद्भुत एक्शन सीक्वेंस दिए है जिनके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता!
2 min read
Google source verification
prabhas

prabhas

प्रभास की पॉवरपैक परफॉर्मेंस देखकर हर कोई हैरान है। अभिनेता एक बागी से ले कर प्रेमी की भूमिका को बेहद बखूबी निभा सकते है। अभिनेता की 2012 में आई 'रिबेल' नामक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म का सबसे उम्दा हाइलाइट्स अंत मे आने वाला इसका एक्शन सीन था जिसे शानदार प्रतिक्रिया मिली थी और अब एक नई उपलब्धि अपने नाम कर ली है। इस फिल्म में प्रभास का सबसे अच्छा एक्शन सीक्वेंस देखने मिला था जो अनगिनत किक, घूंसे, क्रोध और रक्त से भरपूर था और इसे 100 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। पूरे भारत में टीवी पर इसे सबसे ज्यादा रेटिंग प्राप्त हुई है।

प्रभास ने अपने दमदार फिसिक और ऊंचाई का पूरा उपयोग करते हुए कुछ अद्भुत एक्शन सीक्वेंस दिए है जिनके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता! अभिनेता अपने काम में कोई कसर नहीं छोड़ते है और स्क्रीन पर होनहार प्रदर्शन देने के लिए हर निर्देशक की पहली पसंद भी है। अभिनेता अब अपनी आगामी फिल्म के साथ अधिक एक्शन दृश्य, अधिक रोमांस और अधिक एक्शन पेश करने के लिए तैयार है। प्रभास अपनी अगली 20वीं फिल्म के बाद नाग अश्विन के साथ अपनी अगली विश्वव्यापी रिलीज में नजर आएंगे।