Supporters Are Demonstrating To Bring Rajinikanth Back Into Politics
नई दिल्ली। साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ( Rajnikanth ) के फैंस उनके लिए प्रदर्शन करते हुए नज़र आ रहे हैं। प्रदर्शन करने की वजह है अभिनेता को राजनीति में वापस बुलाना। दरअसल, कुछ समय पहले रजनीकांत ने साफ शब्दों में कहा था कि वह राजनीति में वापस नहीं आना चाहते हैं। जिसके बाद अभिनेता के प्रशसंक और समर्थक वेल्लुवर कोट्टम में जमा हो गए। प्रदर्शन करते हुए लोगों ने वा थलैवा वा यानी कि आओ नेता आओ के जोरदार नारे लगाए। यह नही उन्होंने प्रदर्शन करते हुए अभिनेता से फिर से राजनीति में आने की मांग की।
रजनीकांत को राजनीति में वापस देखने के लिए कई राज्यों से भी लोग प्रदर्शन करते हुए दिखाई दिए। प्रदर्शनकारियों ने अभिनेता के स्वास्थ्य की शुभकामना की। साथ ही रजनीकांत की फिल्मों के मशहूर गानों को भी प्ले किया। वैसे आपको बता दें रजनीकांत ने कुछ समय पहले यह भी कहा था कि वह जनवरी 2021 में अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी की शुरूआत करेंगे। लेकिन स्वस्थ को मद्देनज़र रखते हुए उन्होंने राजनीति में वापसी करने से मना कर दिया था।
यही वजह है कि रजनीकांत के फैंस उनसे नाराज़ हैं और प्रदर्शन के दौरान उन्हें अपने फैसले पर फिर से विचार करने के लिए कह रहे हैं। आपको बता दें रजनीकांत फिल्म 'अन्नात्थे' ( Annatthe Film ) की शूटिंग कर रहे थे। सेट से कुछ लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद अभिनेता का भी टेस्ट कराया गया था। जिसमें वह निगेटिव पाए गए थे, लेकिन फिर वह काफी सेल्फ आईसोलेशन में रह रहे थे। वहीं डॉक्टर्स ने भी बताया था कि रजनीकांत ( Rajnikanth Covid-19 test ) में कोरोना के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं।
Published on:
11 Jan 2021 06:01 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
