17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sushant Singh Rajput की फिल्म ‘छिछोरे’ को बड़ी कामयाबी, लेकिन इस कारण इमोशनल हुईं श्रद्धा कपूर

'छिछोरे' फिल्म को IFFI में स्क्रीनिंग के लिए चुना गया सुशांत की गैरमौजदगी से इमोशनल हुईं श्रद्धा कपूर

2 min read
Google source verification
chhichhore_film.jpg

Chhichhore Film

नई दिल्ली: बॉलीवुड दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को छह महीने से भी ज्यादा का वक्त हो चुका है। लेकिन उनकी मौत से फैंस अभी तक नहीं उबर पाए हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें रोजाना याद करते हैं। लेकिन इस बीच सुशांत की फिल्म 'छिछोरे' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, हाल ही में 51वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में स्क्रीनिंग के लिए चुना गया है।

2021 में लगा जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी को झटका, थियेटर में रिलीज नहीं होगी यह फ़िल्म.....

इस खुशी के पल में फिल्म की एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भावुक हो गईं। खबरों के मुताबिक, ये फिल्म श्रद्धा के बेहद करीब है। ऐसे में सुशांत की गैरमौजूदगी से वह इमोशनल हो उठीं। बॉलीवुड हंगामा ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाला से लिखा, श्रद्धा खुश हैं कि यह उनके को-एक्टर की खूबसूरत याद है और उन्हें दोबारा इसे देखने का मौका मिलेगा। लेकिन वो इस बात से इमोशनल भी हैं कि खुद सुशांत इस खुशी के पल को सेलिब्रेट करने के लिए मौजूद नहीं होंगे। श्रद्धा छिछोर फिल्म के सेट पर सुशांत के साथ बिताए गए पलों को हमेशा याद करती हैं। बता दें कि 51वां इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया 16 जनवरी से 24 जनवरी के बीच गोवा में होगा।

सलमान खान की फिल्म 'Kaagaz' घिरी विवादों में, डेडमैन संतोष ने राष्ट्रपति को पत्र लिख मांगा न्याय

फिल्म छिछोरे में सुशांत सिंह राजपूत की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म का ज्यादा प्रमोशन नहीं हुआ था लेकिन उसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की थी। 'छिछोरे' फिल्म 6 सितंबर 2019 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का डायरेक्शन नीतेश तिवारी ने किया था। फिल्म में सुशांत ने एक ऐसे पिता का किरदार निभाया था, जो अपने बेटे को सुसाइड करने के बाद जिंदगी जीने के लिए मोटिवेट करते हैं। फिल्म में सुशांत और श्रद्धा पति-पत्नी के रोल में थे। श्रद्धा और सुशांत के अलावा इस फिल्म में वरुण शर्मा, ताहिर राज भसीन, नवीन पोलीशेट्टी, तुषार पांडे और प्रतीक बब्बर अहम रोल में थे।