
Sushant Singh Rajput First Death Anniversary His Last Post On Internet
नई दिल्ली। आज 14 जून है। आज दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पहली डेथ एनिवर्सरी है। महज 34 साल के सुशांत आज ही के अपने घर में मृत पाए गए थे। इस खबर से पूरा देश सन्न रह गया था। अभिनेता को गए हुए पूरे 1 साल हो गए हैं, लेकिन आज भी उनके फैंस उनकी यादों में डूबे हुए हैं। सुशांत टीवी और बॉलीवुड का एक ऐसा चेहरा थे। जिन्होंने अपनी कला और अदाकारी से अपना मुकाम हासिल किया था। बेहद ही कम समय में शोहरत और मुकाम हासिल करने वाले सुशांत यूं सबको छोड़ कर चलें जाएंगे किसी को भी इस बात का यकीन ना था। उन दिनों सुशांत काफी परेशानियों से गुज़र रहे थे। आज भी सुशांत के इंस्टाग्राम पर उनका आखिरी पोस्ट मौजूद है। जो उन्होंने अपनी मां के लिए लिखा था।
मां के लिए सुशांत सिंह राजपूत का आखिरी संदेश
ये बात सभी जानते हैं कि सुशांत सिंह राजपूत अपनी मां से बहुत प्यार करते थे। वो उनके बेहद ही करीब थे। जब उनकी मां का निधन हो गया था। तो वो मुंबई चले आए थे। सुशांत अपने अंतिम दिनों में काफी परेशानियों से गुज़र रहे थे। ये बात भी सामने आई कि वो पूरी तरह से डिप्रेशन में चले गए थे। जिसका वो इलाज भी करा रहे थे। सुशांत के इंस्टाग्राम की आखिरी पोस्ट देखें तो वो भी उन्होंने अपनी मां के लिए लिखा है। सुशांत ने मां संग अपनी एक तस्वीर शेयर की है।
सुशांत सिंह राजपूत का आखिरी मैसेज
तस्वीर को पोस्ट करते हुए सुशांत ने कैप्शन में लिखा है कि "आंखों के आंसुओं से धुंधला अतीत भाप बनकर उड़ रहा है। कभी खत्म ना होने वाले सपने चेहरे पर मुस्कुराहट बिखेर रहे हैं और एक क्षणभंगुर जीवन इन दोनों के बीच में बातचीत कर रहा है। #मां।"
मां के बहुत करीब थे सुशांत
सुशांत ने अपनी मां के लिए ये पोस्ट 3 जून 2020 में लिखा था। जिसे पढ़ने के बाद ये साफ जाहिर होता है कि आखिरी दिनों में सुशांत अपनी मां को काफी याद कर रहे थे। एक इंटरव्यू में सुशांत ने बताया भी था कि उनकी मां के निधन के बाद वो काफी खुद को अकेला महसूस करने लगे थे। उनका बिल्कुल भी मन नहीं लगता था। सुशांत ने कहा था कि वो अपनी मां को बहुत याद करते हैं और वो शुरूआत से ही उनके काफी करीब थे। सुशांत वैसे बिहार के रहने वाले थे, लेकिन करियर के चलते वो अकेले मुंबई में रहते थे।
सुशांत सिंह राजपूत का एक्टिंग करियर
सुशांत के एक्टिंग करियर की बात करें तो उन्होंने टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' से शुरूआत की थी। जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का रूक किया। फिल्म 'काई पो चे' से सुशांत ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। फिल्म जबरदस्त हिट हुई थी। इसी फिल्म के बाद से सुशांत का करियर तेजी से आगे बढ़ने लगा। सुशांत ने 'छिछोरे', 'एमएस धोनी', जैसी शानदार फिल्मों में काम किया। सुशांत के देहांत के बाद उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' भी रिलीज़ हुई। जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। सुशांत के जानें के बाद उनकी फिल्म छिछोरे को राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी नहीं सुलझी
सुशांत सिंह राजपूत के देहांत को आज पूरा एक साल हो चला है। एक साल बाद भी एक्टर की मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। सीबीआई की भी नतीजे पर अभी तक नहीं पहुंची है। इस मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती संग एनसीबी की पूछताछ जारी है। वहीं अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि सुशांत ने आत्महत्या की थी या उनका हत्या हुई थी।
Published on:
14 Jun 2021 10:57 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
