
सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती को मिली बड़ी राहत
Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत की मौत जून, 2020 में हुई थी। उसके बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) पर सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। इस केस में लंबी जांच-पड़ताल चली, जिसके बाद रिया को ड्रग्स केस (Drugs Case) में गिरफ्तार कर लिया गया था।
जेल जाने के 28 दिन बाद ही रिया चक्रवर्ती भले ही जमानत पर जेल से रिहा हो गई थी लेकिन सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती पर विदेशी यात्रा करने पर रोक लगा दी थी और अब इसी मामले को लेकर रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत मिली है।
यह भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput की मौत के 4 साल बाद हुए बड़े खुलासे, इससे समझ जाएंगे क्यों परेशान रहते थे एक्टर...
दरअसल, मुंबई की विशेष अदालत ने रिया चक्रवर्ती को विदेश यात्रा करने की मंजूरी दे दी है। उन्हें होली के एक प्रोग्राम में शामिल होने के लिए श्रीलंका जाने की भी अनुमति दे दी गई है।
Published on:
07 Mar 2024 02:20 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
