बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वो फिल्म जगत से लेकर राजनीति की दुनिया के हर मुद्दे पर अपनी राय रखती रहती है, जिसको लेकर उनको ट्रोलर्स का सामना भी करना पड़ता है। इसी बीच उन्होंने बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है, जिसको लेकर एक्ट्रेस को एक बार फिर ट्रोलर्स का सामना भी करना पड़ रहा है। दरअसल, स्वरा फिल्म ‘जहां चार यार’ में नजर आ रही हैं, जो रिलीज हो चुकी हैं। एक्ट्रेस काफी समय से लगातार फिल्म की प्रमोशन में व्यस्त चल री थीं। इसी बीच उन्होंने इस बारे में भी बात की।