बॉलीवुड इंडस्ट्री से बेहतरीन एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) की बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) मां बन चुकी हैं। उन्होंने 20 अगस्त को बेटे को जन्म दिया था, जिसके बाद उन्होंने हाल में अपने बेटे का नामकरण किया है। खास बात ये है कि सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) ने अपने बेटे का नाम एक हिंदू भगवान के नाम पर रखा है, जो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। साथ ही फैंस को उनके बेटे की पहली झलक भी देखने को मिली। हालांकि, बेटे का चेहरा नजर नहीं आया, लेकिन सोनम कपूर ने जो फोटो शेयर की है ये उनके बेटे की सोशल मीडिया पर पहली फोटो है।