11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देवर-भाभी के प्यार और मर्डर मिस्ट्री तक इन फिल्मों ने ओटीटी पर किया कब्जा, तापसी और नवाजुद्दीन की ये फिल्में भी हैं शामिल

ओटीटी (OTT) की मांग तेजी से बढ़ती जा रही है. ऐसे में ज्यादा फिल्म मेकर्स भी अपना तेजी दिमाग चलाते हुए अपनी ज्यादा तर फिल्मों को ओटीटी पर उतार रही है. वैसे अगर देखा जाए तो ओटीटी पर मर्डर मिस्ट्री और बोल्ड कंटेंट भी तेजी से बिक रहा है. लोगों को भी ऐसी फिल्में देखने में काफी मजा आता है. आज हम आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें तापसी पन्नू-विक्रांत मैसी से लेकर नवाजुद्दीन सिद्दकी-राधिका आप्टे की फिल्में शामिल हैं.
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 26 Feb 2022, 12:35 PM IST

murder_mystery_and_bold_content_movies.jpg

देवर-भाभी के प्यार और मर्डर मिस्ट्री तक इन फिल्मों ने ओटीटी पर किया कब्जा

लोगों को खाली समय में कुछ न कुछ देखते रहना काफी पसंद होता है. जैसे सफर के दौरान मौबाइल में वीडियो देखना या फिल्म देखना. अब तो ऐसा हो गया कि सिनेमा हॉल में फिल्म रिलीज होने से पहले ही कहीं न कहीं लीक हो जाती है या फिर ओटीटी (OTT) पर रिलीज हो जाती है. इसके अलावा भी ओटीटी एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिस पर आपको हर तरह का कंटेंट देखने को मिल जाएगा. फिर चाहे वो बॉलीवुड का हो या हॉलीवुड. इसी को देखते हुए लोगों के बीच ओटीटी की मांग काफी तेजी से बढ़ती जा रही है. लोगों ज्यादातर चीजें ओटीटी पर ही देखना पसंद करते हैं.

इसी को ध्यान में रखते हुए अब फिल्म मेकर्स की चॉइस भी ओटीटी की तरफ झुकती नजर आ रही है. भले ही उनकी फिल्म सिनेमा हॉल पर रिलीज हो रही है, लेकिन वो यही चाहते हैं कि उनकी फिल्म ओटीटी पर भी लोग देख सके. इसके अलावा कुछ मेकर्स ऐसे भी हैं जो अपनी फिल्मों को ओटीटी पर ही रिलीज करना पसंद कर रहे हैं. अगर देखा जाए तो ओटीटी पर मर्डर मिस्ट्री और बोल्ड कंटेंट भी तेजी से चल रहे हैं और काफी देखे भी जा रहे हैं. इसके पीछे की वजह ये है कि देखने वाले दर्शकों भी इस कंटेंट को देखना चाहते हैं. आज हम आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें तापसी पन्नू-विक्रांत मैसी से लेकर नवाजुद्दीन सिद्दकी-राधिका आप्टे की फिल्में शामिल हैं.

सबसे पहले भी करते हैं बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस तापसी पन्नू और दमदार अभिनेता विक्रांत मैसी के फिल्म 'हसीन दिलरूबा' के बारे में. जब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था तब ही लोगों के अंदर इसको देखने के लिए इतनी उत्सुकता पैदा हो गई थी कि लोग इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और जब ये फिल्म रिलीज हुई तो इसको बेहद ज्यादा पसंद किया गया था. इस फिल्म में खास बात ये थे इसमें बोल्ड कंटेंट के साथ-साथ मर्डर मिस्ट्री का जबरदस्त बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलता है, जो आपकी सोचने की क्षमता को उस हद तक ले जाता है कि क्या ऐसा भी हो सकता है. तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी की इस फिल्म में कंटेंट और सीन दोनों ही बोल्ड हैं.

तापसी ने फिल्म में कई जगह पर भर-भर के बोल्ड सीन दिए हैं. साथ ही फिल्म में उनका अंदाज और लुक कई जगह पर काफी बोल्ड नजर आया है. प्यार से शुरूआत करती ये फिल्म तब सीरीयस हो जाती है जब तापसी को अपने देवर से प्यार में पड़ जाती है और उनके साथ इंटिमेट तक हो जाती है और इस बात का पता उनके पति का किरदार निभा रहे विक्रांत मैसी को पता चलता है. इसके बाद फिल्म में इतने ट्विस्ट आते हैं कि फिल्म को आखिर तक देखने की उत्सुकता तेजी से बढ़ जाती है. तापसी किसके मर्डर में फंसती हैं और आखिर में तापसी कैसे इस केस से निकलती हैं ये भी एक बड़ा ट्विस्ट होता है.

यह भी पढ़ें: सपना चौधरी अपने देसी अवतार से जीत रहीं फैंस का दिल, खेतों में दुपट्टा लहराती नजर आ रहीं डांसर

वहीं दूसरी फिल्म के बारे में बात करें तो वो है नवाजुद्दीन सिद्दकी और राधिका आप्टे की 'रात अकेली है'. फिल्म का नाम भले ही रोमांटिक नजर आ रहा है, लेकिन ये फिल्म फुल ऑन सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री के दमदार ट्विस्ट टर्न से भरी पड़ी है. इस फिल्म में राधिका आप्टे की शादी में हुए मर्डर की कहानी को बेहद ही संजीदगी के साथ दिखाया गया है. फिल्म में राधिका अपनी उम्र से दोगुने बड़े बंदे से शादी कर रही होती हैं, लेकिन जिस बंदे से उनकी शादी होती है वो उसके भतीजे के साथ प्यार में होती है.

शादी में हुए मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने का काम नवाजुद्दीन सिद्दकी को मिलता है, जो हर एक चीज पर अपनी नजर बारीकी से रखता है. साथ ही वो राधिका के लिए एक सॉफ्ट कार्नर भी रखता है और एक के बाद एक मर्डर में कई बार शक की सुई राधिका पर भी जाती है. हवेली में हुई हत्या में पॉलिटिकल कनेक्शन भी होता है और नवाज इस दबाव को झेलते हुए कैसे केस की गुत्थी सुलाझाते हैं ये बहुत दिलचस्प है. फिल्म में एक के बाद एक नए राज खुलते जाते हैं और अंत में जो सच सामने आता है उसे सुनकर सभी दंग रह जाते हैं.

यह भी पढ़ें: इन एक्टर्स के अफेयर की खबर रखती थी पत्नियां, फिर भी साथ कभी नहीं छोड़ा