इससे पहले बुधवार को तापसी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह एक मोटरसाइकिल चलाती दिख रही हैं। उन्होंने दावा किया यह फोटो तब ली गई है, जब कुछ देर पहले हेलमेट न पहनने की वजह से उन्हें जुर्माना भरना पड़ा था। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा,'हेलमेट नहीं पहनने की वजह से फाइन भरने से पहले की तस्वीर। हैशटैग बाइक लव, हैशटैग रश्मि रॉकेट, हैशटेग शूट थ्रिल्स।'