
taapsee pannu
तापसी पन्नू इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सांड की आंख' को काफी चर्चा में हैं। आए दिन वह सोशल मीडिया अपनी फिल्म के सेट से कोई ना कोई नई तस्वीर शेयर करती रहती हैं। मंगलवार को उन्होंने एक नई तस्वीर शेयर की जिसमें वह हरियाणवी पोशाक घाघरे और कमीज में घर का कामकाज करती नजर आ रही हैं।
दरअसल, वह अपनी आगामी फिल्म 'सांड की आंख' में एक देहाती महिला प्रकाशी चंद्रो तोमर के किरदार में नजर आएंगी। जो भारत की सबसे बुर्जुग शार्प शूटर हैं। उन्होंने अपने घर के कामकाज के साथ निशानेबाजी सिखकर बड़ा नाम कमाया है। बता दें कि तापसी इस फिल्म में अपनी उम्र से बड़ी यानी 65 साल की औरत के किरदार निभा रही हैं।
बता दें कि फिल्म में तापसी के साथ भूमि पेडनेकर भी एक बुर्जुग महिला चंद्रो तोमर का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म अनुराग कश्यप निर्मित और तुषार हीरानंदानी निर्देशित होगी। फिल्म दीपावली पर रिलीज होगी। अभी रिलीज में करीब महीने की वक्त बाकी है, लेकिन 'सांड की आंख' की माउथ पब्लिसिटी अभी से खूब हो रही है।
Updated on:
09 Jul 2019 04:54 pm
Published on:
09 Jul 2019 04:07 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
