29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तापसी ने घर में करवाया फोटोशूट हो गई ट्रोल, लोग कर रहे है ऐसे ऐसे कमेंट

हाल ही में तापसी ने मुंबई में अपने घर पर ही एक फैशन मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है। इस फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 21 May 2020, 8:00 AM IST

Taapsee Pannu

Taapsee Pannu

कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन चल रहा है। इस दौरान आम लोगों के साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने घरों में बंद है। इस समय कुछ अपना समय बढ़ने, लिखने और कुछ दूसरे क्रिएटिव काम करने में बिता रहे हैं। कुछ कलाकार ऐसे में हो लगातार सुर्खियों मे बने हुए है। उनमें से एक एक्ट्रेस तापसी पन्नू भी है। तापसी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वह हर सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय देती रहती है। कई बार इसके लिए वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती है।

हाल ही में तापसी ने मुंबई में अपने घर पर ही एक फैशन मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है। इस फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। उनके प्रशंसक तो उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों यह फोटो अच्छी नहीं लगी और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। यूजर्स इन फोटोज को देखकर ओवरटाइम ड्यूटी करने पर लग गए हैं। कई लोग एक्ट्रेस को आत्मनिर्भर कहकर निशाना साध रहे है। इस प्रकार सोशल मीडिया पर यूजर्स कई प्रकार के कमेंट कर रहे है।

यह फोटोशूट एक स्टाइलिस्ट देवकी भट्ट ने किया है। देवकी भट्ट रिश्ते में तापसी पन्नू की भाभी लगती है। तापसी ने बालों को संवारने का काम और अपना मेकअप खुद किया है। तापसी मुंबई में अपनी भाभी देवकी भट्ट और अपनी बहन शगुन के साथ सेल्फ क्वारंटीन में रह रही हैं। मुसीबत के इस समय में वह अकेली नहीं हैं। घर में रहने एक साथ उन सबके काम आपस में बंटे हुए हैं।

इस साल की शुरुआत में ही उनकी एक फिल्म 'थप्पड़' रिलीज हो चुकी है। अब वह विनिल मैथ्यू के निर्देशन में बन रही फिल्म 'हसीन दिलरूबा' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह रश्मी राकेट, जैस भाईजोरदार, बंटी और बबली 2 में अहम भूमिका निभाएंगी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग