
करीना कपूर खान का लाड़ला बेटा तैमूर अली खान सबसे ज्यादा चर्चित स्टारकिड है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में तैमूर की अपनी छोटी कजिन बहन यानी इनाया के साथ कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इसके अलावा उनकी कुछ और तस्वीरें भी वायरल हो रही है।

इन तस्वीरों में नन्हे तैमूर अपनी मम्मी करीना की गोद में जाने की जिद करते नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें मुंबई एयरपोर्ट की बताई जा रही हैं। दरअसल तैमूर नैनी की गोद में थे और उनकी मम्मी करीना आगे चल रही थी।

इसके बाद तैमूर नैनी की गोद में से मां करीना की गोद में जाने की जिद करने लगे। तैमूर ने हल्के गुलाबी रंग का कुर्ता और व्हाइट पजामा पहन रखा था।

वहीं करीना व्हाइट टॉपव और लूज डेनिम में बहुत खूबसूरत दिख रही थी।