करीना कपूर खान के लाडले तैमूर ने बनाए कप केक्स करीना-सैफ ने गौर से देखी तैमूर की कलाकारी तैमूर की समझदारी देखकर खुश हुई मम्मी करीना
नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) अपने लाडले तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) के साथ खूब वक्त बिताती हैं और उन्हें काफी कुछ सिखाती भी दिखाई देती है। करीना इन दिनों पालमपुर में हैं, पिछले दिनों वो धर्मशाला में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और बेटे तैमूर के साथ टाइम स्पेंड कर रही थीं। करीना अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी में तैमूर के साथ ज्यादा से ज्यादा क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। हाल ही में उन्होंने तैमूर को कप केक्स (Cup cakes) बनाना सिखाया है। तैमूर के साथ करीना और सैफ की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दोनों तैमूर को टक-टकी लगाकर देख रहे हैं और वो कप केक बनाना सीख रहे हैं।
पिछले दिनों करीना बेटे तैमूर को मिट्टी के बर्तन बनाना सीखा रही थीं। जिस दौरान तैमूर काफी मस्ती करते हुए भी दिखाई दिए थे। वहीं पटौदी पैलेस में तैमूर खेत में पानी के साथ नेचर का मजा लेते हुए दिखाई दिए थे। जाहिर है कि करीना और सैफ साहबजादे तैमूर को बेस्ट पैरेंटिंग देना चाहते हैं। करीना इस बात का ध्यान रखते हुए तैमूर से कई तरह के एक्टिविटीज करवाती रहती हैं। इस बार तैमूर खुद से कप केक्स बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। करीना के फैन पेज ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें तैमूर ऐप्रन पहने हुए हैं और कप केक्स बना रहे हैं।
ट्रे से बड़ी ही सावधानी से तैमूर चॉकलेट डालते हुए दिखाई दे रहे हैं। तैमूर की इस एक्टिविटी को करीना और सैफ बड़े ही गौर से देख रहे हैं। दूसरी फोटो में तैमूर कुछ खाते हुए दिखाई दे रहे हैं। करीना बड़े ही प्यार से उन्हें गले लगा रही हैं। तैमूर की क्यूट फोटोज देखकर फैंस खुद को रोक नहीं पा रहे हैं और खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं कई यूजर्स तैमूर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। बता दें कि सैफ अली खान इन दिनों हिमाचल प्रदेश में अपनी फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग में बिजी हैं। जिसमें उनके साथ अर्जुन कपूर, यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आएंगे।