Taimur Ali Khan Seen Playing With His Friend Photos Goes Viral
नई दिल्ली। एक्ट्रेस करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan ) और सैफ अली खान ( Saif Ali Khan ) के नवाब तैमूर अली खान ( Taimur Ali Khan ) सबके चाहते हैं। फेमस स्टार किड की बात करें तो तैमूर सबसे पहले नंबर पर आते हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन उनकी तस्वीरें और वीडियोज लोगों का दिल जीत लेती हैं। वहीं मॉम करीना भी सोशल मीडिया पर तैमूर की क्यूट तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती ही रहती हैं। हाल में करीना ने सोशल मीडिया पर तैमूर की एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें वह अपने दोस्त संग खेलते हुए दिखाई दिए।
करीना कपूर खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम ( Kareena Kapoor Khan Instagram ) पर तैमूर की एक तस्वीर स्टोरी पर शेयर की है। फोटो में तैमूर अपने दोस्त संग खेलते हुए नज़र आ रहे हैं। वह ब्लू कलर की व्हेल पर बैठे हैं। जिसमें उनके पीछे उनके दो दोस्त बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। तीनों के ही चेहरों पर क्यूट सी स्माइल है। तस्वीर को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा है कि- हैप्पी बर्थडे शिवान। तुम्हें बिग हग। करीना का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। साथ ही इसे काफी पसंद किया है।
आपको बता दें जल्द ही करीना कपूर खान दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। बेबो अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को काफी इंजॉय कर रही हैं। यहीं नहीं बताया जा रहा है कि करीना के घर में नन्हें मेहमान के स्वागत की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। बीते दिनों एक तस्वीर सामने आई थी। जिसमें करीना आने वाले बेबी के लिए कमरा सजाती हुई दिखाई दीं थी। वहीं कुछ समय पहले करीना ने एक ब्लैक एंड वाइट फोटो शेयर की थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि वह इंताजर कर रही हैं।
Published on:
15 Jan 2021 04:04 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
