29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाथों में चॉकलेट और कंधे पर बैग फुल स्टाइल में मां करीना संग स्पॉट हुए तैमूर अली खान, देखें ये तस्वीरें

एयरपोर्ट पर करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan ) और तैमूर अली खान ( Taimur Ali Khan ) हुए स्पॉट कंधे पर बैग और हाथों में चॉकलेट लिए आए नज़र सोशल मीडिया तस्वीरें हो रही हैं वायरल

2 min read
Google source verification

image

Shweta Dhobhal

Feb 20, 2020

मम्मी करीना कपूर खान संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए तैमूर अली खान

मम्मी करीना कपूर खान संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए तैमूर अली खान

नई दिल्ली। नई दिल्ली। मीडिया के मोस्ट फेवरेट स्टार किड् तैमूर अली खान ( Taimur Ali Khan ) को हर कोई अपने कैमरों में कैद करना चाहता है। छोटी सी ही उम्र में तैमूर ने स्टारडम को हासिल कर लिया है। तैमूर के डे प्लान क्या है, वो कहां है, कैसे रहते हैं इन सभी चीज़ों के बारें में जानने के लिए फैंस हमेशा इच्छुक रहता है। तैमूर की हर छोटी सी छोटी चीज़ हमेशा सोशल मीडिया की सुर्खियों में छाई रहती है।

हाल ही में तैमूर अली खान को मम्मी करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan ) संग एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया । इस दौरान वो काफी क्यूट लग रहे थे। तैमूर की लुक की बात करें तो उन्होंने ग्रीन चेक कलर की शर्ट, ब्लू डेनिम जींस पहनी थी के साथ ब्लैक कलर के जूते पहने थे। तैमूर जब बाहर आए तो उनके कंधों पर ब्लैक कलर का बैग लटका हुआ था। साथ ही हाथों में खूब सारी चॉकलेट्स भी थी।

इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan ) मीडिया को देख पोज कर रही हैं लेकिन तैमूर आगे की चले जाते हैं। करीना कपूर खान के लुक की बात करें तो वो हमेशा की तरह ही सिंपल लुक में भी काफी खूबसूरत लग रही थी। करीना ने मल्टी कलर की ब्लू डेनिम जैकेट पहनी थी। जिसके साथ उन्होंने ग्रे पलाजो पहना है। पिंक कलर की लिपस्टिक के साथ ब्लैक कलर के गॉगल उनके लुक को काफी ग्लैमरस बना रहा है।

बता दें कि तैमूर अली खान ( Taimur Ali Khan ) की बढ़ती लोकप्रियता के बाद केरल के एक उद्यमी ने तैमूर का 54 सेमी का गुड्डा बनाया है जो बाजार में खूब बिका भी। जिसके बाद करीना कपूर खान ने कहा था कि वो गुड्डा बिल्कुल भी मेरे बेटे तैमूर अली खान जैसा नहीं दिखाई देता है।