27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मम्मी करीना के साथ एयरपोर्ट पर भड़के दिखे तैमूर, थ्रोबैक वीडियो में देखिए कैसे लगे चिल्लाने?

तैमूर अली खान (Taimur Kapoor Khan) का थ्रोबैक वीडियो आया सामने मम्मी करीना (Kareena Kapoor Khan) के साथ एयरपोर्ट पर भड़के तैमूर करीना ने की हाथ पकड़ने की कोशिश तो चल दिए

2 min read
Google source verification

image

Neha Gupta

Apr 15, 2020

photo_2020-04-15_15-36-56.jpg

नई दिल्ली | बॉलीवुड के ही नहीं इंडिया के इंटरनेट सेंशन बन चुके करीना और सैफ के लाडले बेटे तैमूर अली खान आजकल लॉकडाउन की वजह से अपने घर में मस्ती कर रहे हैं। ऐसे में उनकी पुरानी वीडियोज़ खूब वायरल हो रही हैं। तैमूर की क्यूटनेस का लेवल तो हर कोई जानता है, उनकी एक झलक देखने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं और वो अपनी स्माइल से सभी का दिल जीत लेते हैं। लेकिन क्या आपने कभी तैमूर का गुस्सा देखा है? रिसेन्टली उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो बेहद ही गुस्से में नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में तैमूर अली खान मुंबई एयरपोर्ट पर कार से उतरते ही अचानक चिल्लाने लगते हैं। ये तैमूर का थ्रोबैक वीडियो है जब वो कहीं से मुंबई एयरपोर्ट पर लौटे थे। तैमूर वीडियो में इतने गुस्से में दिखाई पड़ते हैं कि वो मम्मी करीना कपूर खान से भी नाराज़ नजर आते हैं। करीना जब उनका हाथ पकड़ने के लिए आगे बढ़ती हैं तो वो जोर से चीखते हैं, मीडिया के कैमरों की तरफ भी गुस्से भरी नजरों से देखते हैं। फिर तैमूर अपनी ही धुन में अकेले चलते लगते हैं, वैसे तो वो हमेशा ही करीना का हाथ थामे नजर आते हैं। लेकिन इस बार तैमूर देखते तक नहीं और अकेले ही आगे निकल जाते हैं। इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।

जाहिर है तैमूर अली खान का ये वीडियो लॉकडाउन से पहले का है। फैंस उनके इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं, सोशल मीडिया पर ये तेजी से वायरल हो गया है। जहां तैमूर भी आजकल अपने घर पर ही इंजॉए कर रहे हैं वहीं फैंस के लिए टिम-टिम का ये वीडियो किसी ट्रीट से कम नहीं है। तैमूर इतने ज्यादा क्यूट हैं कि चाहे उनकी फोटो हो या वीडियो सभी इंटरनेट पर आते ही छा जाती है। गुस्से में भी उनके एक्सप्रेशन्स कमाल के हैं और एक तरह से वो क्यूट ही दिखाई पड़ रहे हैं।