7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा जल्द लेंगे 7 फेरे! कपल ने खुद फैंस को दिया बड़ा हिंट

Tamannaah Bhatia Vijay Varma marriage: एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और बॉयफ्रेंड विजय वर्मा जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इसका सबूत खुद कपल ने दिया है।

2 min read
Google source verification
Tamannaah Bhatia Vijay Varma getting marriage

Tamannaah Bhatia Vijay Varma getting marriage

Tamannaah Bhatia Vijay Varma marriage: तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के फैंस इस खबर से खुश होने वाले हैं। खबर आ रही है कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 7 फेरे लेने से पहले दोनों ने एक बड़ा फैसला लिया है। इसी के बाद से कपल की शादी की चर्चा पूरे बी-टाउन में छाई हुई है। तमन्ना और विजय की शादी की खबर से सोशल मीडिया पर कमेंट की लंबी लाइन लग गई है। फैंस दोनों को बधाई दे रहे है। दोनों की शादी की खबर ने इसलिए तूल पकड़ा है क्योंकि दोनों नए घर की तलाश में हैं। तमन्ना और विजय मुंबई में नया आशियाना ढूंढ रहे हैं।

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा जल्द करेंगे शादी? (Tamannaah Bhatia Vijay Varma marriage)

विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया के रिश्ते में एक साल से ज्यादा का समय हो गया है। कपल ने पिछले साल जून में अपने रिश्ते को पब्लिक किया था। विजय वर्मा ने एक इंटरव्यू में बताया भी था कि उन्हें और तमन्ना को एक-दूसरे की कंपनी पसंद है और उन्हें अपने रिश्ते को छिपाने की कभी जरूरत ही महसूस नहीं हुई। ऐसे में अब लगभग डेढ साल बाद ही दोनों घर तलाश रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि जल्द दोनों की शादी की शहनाई बजने वाली है, इस वजह से वह अपना नया घर लेने का सोच रहे हैं।

यह भी पढ़ें : अर्जुन कपूर ने मलाइका से अलग होकर पहली बार दिया ये बयान, बोले- जिनसे प्यार करते हो उन्हें…

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा को साथ में हुआ डेढ़ साल

खबर ये भी है कि अब वेडिंग सीजन शुरू हो चुका है और बॉलीवुड में भी एक और कपल शादी की तैयारियों में लगे हैं। हालांकि, अभी तक तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने कुछ भी ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया है, लेकिन फैंस इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि वह घर इसी वजह से लेने का मन बना रहे हैं ताकि शादी के बाद वहां रह सकें। अब इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो कपल की बता सकते हैं।