
नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की मोस्टअवेटेड फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' के पहले गाने 'शंकरा रे शंकरा’ का टीजर रिलीज हो गया है।इस टीजर को खुद अजय ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 'शंकरा रे शंकरा (Shankara Re Shankara)' का टीजर रिलीज होते ही यूट्यूब (YouTube) पर ट्रेंड कर रहा है।
'शंकरा रे शंकरा’ गाने के टीजर में अजय कहते हैं ‘दुश्मन को हराने से पहले दुश्मन को देखना चाहता हूं’ इसके बाद गाने की एक छोटी से झलक दिखाई गई है। बता दें ये गाना कल यानी मंगलवार को रिलीज किया जाएगा।अभी हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था।
बता दें 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर (Tanhaji: The Unsung Warrior)' छत्रपति शिवाजी के सेनापति सूबेदार तान्हा जी मालुसरे (Subedar Tanaji Malusare) की कहानी है। इस फिल्म में तान्हा जी मालुसरे का किरदार खुद अजय देवगन निभा रहे हैं। अजय के अलावा इस फिल्म में काजोल,सैफ अली खान (Saif Ali Khan), पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) और शरद केलकर भी हैं. 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर (Tanhaji: The Unsung Warrior)' को साल 2020 में 10 जनवरी को रिलीज किया जाएगा।
Published on:
02 Dec 2019 04:26 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
