
नई दिल्ली। हैदराबाद की महिला डॉक्टर(Hyderabad doctor murder case) के साथ रेप और हत्या के मामले ने पूरे देश को दहला दिया है। 27 साल की एक पशु चिकित्सक के साथ रेप के बाद हत्या की घटना से के बाद पूरा देश गुस्से में हैं। वहीं घटना पर बॉलीवुड के कई सितारों भी गुस्से में हैं। सलमान खान, अक्षय कुमार और ऋचा चड्ढा समेत कईयों ने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की। इस लिस्ट में एक नाम कबीर सिंह के निर्देशक संदीप रेड्डी(Sandeep Reddy Vanga) का भी है।
कबीर सिंह के डायरेक्टर संदीप रेड्डी(Kabir Singh Director Sandeep reddy vanga )ने पुलिस से आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।संदीप ने कहा- डर एक ऐसा कारक है जो किसी भी समाज में चीजों को मौलिक रूप से बदल सकता है। डर का नया नियम होना चाहिए। कड़ी सजा के फैसले उदाहरण बनेंगे। देश की सभी लड़कियों को सुरक्षा की जरूरत है। पुलिस से प्रार्थना है कि वे जल्द एक्शन लें और सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएं।
बता दें की 28 नंवबर की रात को हैदराबाद के शादनगर में एक महिला डॉक्टर की हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया थी। महिला के साथ पहले यौन उत्पीड़न किया गया था और उसका गला घोट उसे जला दिया गया थी। इस घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल है।
Published on:
02 Dec 2019 03:58 pm
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
